रुड़की में सोमवार को पटाखा फैक्टरी में आग लगने से हुए हादसे के बाद पुलिस ने मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में छापामारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोदाम में अवैध तरीके से पटाखे रखे हुए हैं।जिसके बाद पुलिस गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब स्थित एक गोदाम पहुंची। पुलिस ने गोदाम से कुछ पुराने पटाखे बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि गोदाम से कुछ पुराने और खराब पटाखे बरामद हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।वहीं, अवैध पटाखा फैक्टरी के बराबर के एक मकान से भी पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने चोरी-छिपे मकान में पटाखे रखे हुए थे। पुलिस पटाखों को लेकर मामले की जांच कर रही है
Related posts
-
सीएम धामी ने हरिद्वार से बीज संजीवनी अभियान की शुरुआत की…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आम महोत्सव के दौरान ‘बीज संजीवनी अभियान’ का... -
देहरादून में समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में शाइन... -
ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…
देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर...