उत्तराखंड रुड़की पटाखे गोदाम में हुआ धमाकाबाजार में मची अफरा-तफरी

रुड़की मेन बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम में आग लगने से चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। हादसे से यहां बाजार में अफरा-तफरी मच गई। यही एक और गोदाम में भी आग लग गई। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।सोमवार को रुड़की में पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के कानून ज्ञान मोहल्ले में सुबह करीब 10:30 बजे की घटना है। उस समय दुकान पर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे और…

Read More

उत्तराखंड रोजगार मिले अवसर पर बोले पीएम मोदीउत्तराखंड का हर गांव सड़क से जुड़ रहा, बढ़ रहे रोजगार के अवसर

उत्तराखंड रोजगार मेले के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज जैसे जैसे उत्तराखंड के दूर सुदूर के इलाके रोड, रेल और इंटरनेट से जुड़ रहे हैं, वैसे वैसे पर्यटन का भी विस्तार हो रहा है। नए पर्यटन स्थल पर्यटन के मानचित्र पर आ रहे हैं। इससे उत्तराखंड के युवाओं को वहीं पर रोजगार मिल रहे हैं जिसके लिए वो पहले बड़े शहरों का रुख करते थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना निवेश हो रहा है, कि दूर-सुदूर तक आना-जाना तो आसान हो ही रहा है,…

Read More

उत्तराखंड फरवरी माह में तेजी से बढ़ रहा तापमान

उत्तराखंड में फरवरी माह में पारा तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि, पर्वतीय जिलों में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा।उत्तराखंड के देहरादून सहित तमाम क्षेत्रों में मौसम में लगातार तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि…

Read More

पेपर लीक मामले पर सीएम धामी का बड़ा बयान

पेपर लीक प्रकरण मामले में उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। बता दे कि उनका कहना है विपक्ष चाहता है छात्र प्रदर्शन करें। विपक्ष छात्रों को गुमराह कर रहा है। वह चाहता है कि छात्र पढ़ाई न करें। छात्र किसी के बरगलाने में न आएं। पेपर न होने से छात्रों को दिक्‍कत आएगी। इसी के साथ सीएम ने कहा कि आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद हम सीबीआइ जांच भी कराएंगे।बागेश्वर में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि युवाओं पर…

Read More

ऋषिकेश ,गुफा के पास नहाते समय गंगा में बहा टूरिस्ट गाइड,

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में वशिष्ठ गुफा के पास नहाने के दौरान एक टूरिस्ट गाइड गंगा में बह गया। यह हादसा तब हुआ जब टूरिस्ट गाइड पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा था। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया हैरविवार की दोपहर मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में वशिष्ठ गुफा के पास लखनऊ निवासी 23 वर्षीय टूरिस्ट गाइड ईशान कुछ पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा। पर्यटक गंगा किनारे घूमने लगे तो ईशान नहाने के लिए गंगा में उतर गया। अचानक ईशान का संतुलन…

Read More

चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की 21 फरवरी को समीक्षा करेंगे। बैठक में पर्यटन समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से तैयारियों का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। बदरीनाथ, केदारनाथ धाम की कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद मुख्यमंत्री धामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पहली बैठक लेंगे। जिसमें यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों…

Read More

उत्तराखंड बोर्ड मे अंक सुधार का मिलेगा एक और मौका

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल हो गए या कम अंकों से पास हुए हैं तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। सरकार अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं के साथ ही अब पास छात्रों को भी अंक सुधार का मौका देगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कैबिनेट में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। हर साल लगभग दो लाख छात्र बोर्ड परीक्षा पास करते हैं।उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हर साल लगभग ढ़ाई लाख छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। इसमें से…

Read More

शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब,सीएम धामी सहित मंत्रियों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज देवभूमि की शिवालयों में भोलेनाथ के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सीाएम धामी, राज्यपाल सहित कैबिनेट मंत्रियों ने शिवालयों में जलाभिषेक ्किया। चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने महाशिवरात्रि के अवसर पर राजभवन परिसर स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग श्रद्धा,…

Read More

महाशिवरात्रि पर तय हुई बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6:20 बजे मेष लग्न में भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दौरान देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। महाशिवरात्रि पर सुबह चार बजे से ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। इस मौके पर पुजारी शिव शंकर लिंग और बागेश लिंग ने मंदिर के गर्भगृह में केदारनाथ का श्रृंगार किया। साथ ही महाभिषेक पूजा के साथ आरती उतारी और भोग लगाया।इसके उपरांत सुबह नौ बजे पंच केदार गद्दीस्थल में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग…

Read More

जल्द ही उत्तराखंड में बाइक एंबुलेंस सेवा होगी शुरू

प्रदेश सरकार जल्द ही उत्तराखंड में बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को एक माह के भीतर योजना का खाका तैयार करने का समय निर्धारित किया गया। विभाग की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं को बाइक उपलब्ध कराएगी।स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम, आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करते हैं। सरकार इन फील्ड कर्मचारियों को बाइक एंबुलेंस सेवा संचालित किया जा सकता है। साथ ही यदि किसी मरीज को दवाईयों की जरूरत है तो बाइक एंबुलेंस से घर तक दवाईयां पहुंचाई जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्री…

Read More