राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उत्तर पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते एक बार फिर 27 फरवरी से एक मार्च तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। तीन दिन जहां मैदानों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी।वैज्ञानिकों ने कहीं-कही बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में…
Read MoreMonth: February 2023
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे टिहरी,पांच अरब 33 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल को सौगात देते हुए विभिन्न विभागों की पांच अरब 33 करोड़ 20 लाख 89 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बता दे कि जिसमें जनपद के सभी 6 विधानसभाओं की विकास योजनायें शामिल रही।सीएम धामी ने 1 अरब 58 करोड़ 21 लाख 4 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण और 3 अरब 74 करोड़ 99 लाख 85 हजार की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।इसके अतिरिक्त समस्त विधानसभाओं के लिए 65 करोड़ 88 लाख 27 हजार की योजनाओं का भी…
Read Moreसांस्कृतिक महोत्सव कौथिग-मुंबई मैं प्रस्तुति देंगे 2 दिन पवनदीप सहित कई सितारे
देवभूमि उत्तराखंड के सम्मान और पहचान का प्रतीक सामाजिक व सांस्कृतिक महोत्सव कौथिग-मुंबई का 12 दिवसीय आयोजन गुड़ी पाड़वा के दिन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। यह उत्सव दो अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के नेरुल स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा।इस उत्सव में उत्तराखंड के कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का दिल जीतेंगे। इनमें संगीत के क्षेत्र से जुबिन नौटियाल, पवनदीप, प्रसून जोशी और कलाकार सुधीर पांडेय, उर्वशी रौतेला, हिमानी शिवपुरी अपनी प्रस्तुति देंगे।
Read Moreभोजन माताओं को मिलेगी रिटायरमेंट पर सम्मान राशि
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में कार्यरत भोजन माताओं को 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति पर सम्मान राशि देने की तैयारी है। इसके लिए पांच करोड़ का कॉरपस फंड बनाया जाएगा। जिसके ब्याज से हर साल औसतन सेवानिवृत्त होने वालीं 600 भोजन माताओं को 10 से 25 हजार की सम्मान राशि दी जाएगी। विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में भी लाने का प्रस्ताव है।महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवानिवृत्त होने पर महिला…
Read Moreउत्तराखंड में फिर बिगड़ने वाला है मौसम,बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने फरवरी के आखिरी हफ्ते में राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका जताई है। इस दौरान कई जिलों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड में दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री से ज्यादा अंतर से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अगले चार दिनों में देहरादून समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को…
Read Moreशिलांग में गरजे पीएम मोदी कहा- वो कह रहे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’, जनता कह रही ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’
शुक्रवार को पीएम मोदी चुनावी राज्यों मेघालय और नागालैंड के दौरे पर पहुंचे. उन्होंने मेघालय की राजधानी शिलांग में एक रोड़ शो किया. इसके बाद तुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. मेघालय और नागालैंड में 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना हैपीएम मोदी ने शिलांग की जनसभा में कहा कि पूर्वोत्तर में लोगों को बांटने की कोशिश की गई, हमने उन्हें जोड़ा है. पीएम ने कहा, आज जिस प्रकार से शानदार और जानदार रोड शो आपने किया है…आपका यह प्यार, आपका यह आशीर्वाद…मैं आपके…
Read Moreचंपावत सुबह की सैर पढ़ने के लिए सीएम धामी,
चंपावत भ्रमण के दौरान शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही आमजन की समस्याओं को भी जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जिला भ्रमण के दौरान सुबह सैर पर जरूर निकलते हैं। रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून आदि जगहों पर पिछले दिनों उनकी मॉर्निंग वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। इसी क्रम में आज शुक्रवार को वह अपने चंपावत भ्रमण के दौरान प्रातः सैर पर निकले। सर्किट हाउस से निकलते हुए…
Read Moreहरिद्वार शादी में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर हुई मारपीट
उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी में शादी में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लात-घूंसे चले। रात में मामला शांत होने के बाद दिन में फिर बवाल हो गया। दूल्हा भी लड़ाई में कूद पड़ा। पुलिस ने दूल्हा और उसके भाई सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर तीनों का शांतिभंग में चालान कर दियापार्टी से पहले दूल्हे के हवालात पहुंचने से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात खड़खड़ी क्षेत्र के ही हिल बाईपास निवासी…
Read Moreजोशीमठ क्षतिग्रस्त घरों के लिएसरकार ने जारी की मुआवजा नीति
जोशीमठ के क्षतिग्रस्त भवनों के लिए सरकार ने मुआवजा नीति जारी कर दी है। आवासीय भवनों के लिए 31 हजार 201 रुपये प्रति वर्ग मीटर से लेकर 36 हजार 527 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा तय किया गया है। व्यावसायिक भवनों के लिए 39 हजार 182 रुपये प्रति वर्ग मीटर से लेकर 46 हजार 99 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दरें तय की गई हैं। इस संबंध में राज्यपाल की मंजूरी के बाद सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने शासनादेश जारी कर दिया है। बुधवार को जारी किए…
Read More15 मार्च को धामी सरकार पेश करेगी बजटराज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत
भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा में शुरू होने जा रहे बजट सत्र के दौरान धामी सरकार 15 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी। 13 मार्च से सत्र का आगाज राज्यपाल के अभिभाषण से होगा। पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र करने का निर्णय लिया था।अपर सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य शमशेर अली ने विधानसभा सत्र का अनंतिम प्रस्ताव जारी कर दिया है। इसके तहत 13 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण के बाद अगले दिन धन्यवाद प्रस्ताव व उस पर चर्चा शुरू होगी। 15…
Read More