बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में लेखक एवं गायक मधुसूदन जोशी के उत्तराखण्ड की परम्पराओं एवं विशेषताओं को बढ़ावा देने वाले लोक भाषा पर आधारित गीत “उत्तराखण्ड स्वागत गीत“ का विमोचन किया.इस अवसर पर सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की विशेषताओं पर आधारित यह गीत उत्तराखंड की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा. “उत्तराखण्ड स्वागत गीत “ में उत्तराखण्ड के चार धामों के साथ राज्य पक्षी मोनाल, पुष्प ब्रह्मकमल, पशु कस्तूरी मृग, बुराँश, धार्मिक महत्व के स्थलों, त्यौहारों के साथ विभिन्न मन्दिरों एवं…
Read MoreDay: February 22, 2023
उत्तराखंड पिथौरागढ़ में महसूस किए भूकंप के झटके
उत्तराखंड में बुधवार को भूकंप से धरती हिल गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गएजानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किमी अंदर था। राहत की बात है कि क्षेत्र में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Read Moreउत्तराखंड पुलिस के दो सिपाहियों को मिला प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक
उत्तराखंड पुलिस के दो सिपाहियों फैजान अली और राजेश कुंवर को प्रधानमंत्री रक्षा पुलिस पदक से नवाजा गया है। दोनों सिपाहियों ने वर्ष 2019 में रायपुर स्थित एक घर में पार्क कार में आग लगने से फंसे परिवार के छह लोगों को बचाया था। उन्हें यह पदक मध्य प्रदेश में राज्यपाल मंगूभाई पटेल के हाथों दिया गया।पदक विजेता दोनों सिपाहियों ने मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार से भेंट की। डीजीपी ने उन्हें बधाई दी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 13 से 17 फरवरी तक मध्यप्रदेश के भोपाल में ऑल…
Read Moreसीएम धामी ने किया ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सेलाकुई में ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्र के डायरेक्टर निपेंद्र चौहान ने सगन्ध केंद्र की उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोश, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी शामिल हुए।सेलाकुई में सीएम के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
Read Moreवनों की आग बुझाने के लिए मोर्चे पर उतारा जाएगाNDRFको
उत्तराखंड में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को वनों की आग बुझाने के लिए मोर्चे पर उतारा जाएगा। केंद्र सरकार ने तीन राज्यों में वनाग्नि को आपदा के श्रेणी में रखते हुए इससे निपटने के काम में एनडीआरएफ की तीन तीन टुकड़ियों को लगाया है। उत्तराखंड के अलावा आंध्रप्रदेश और असम को इसमें शामिल किया गया है।एनडीआरएफ की पहली बटालियन आंध्रप्रदेश, 10वीं बटालियन असम में और 15वीं बटालियन उत्तराखंड में काम करेगी। किसी भी बड़ी आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ के पास कुशल प्रबंधन तंत्र और जवान मौजूद हैं,…
Read More