काशीपुर। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर के जैतपुर घोषी पहुंचकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के ताऊजी सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे और सभी ने सरदार…
Read MoreMonth: May 2026
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…
हल्द्वानी, 25 मई। जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता को राहत पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। जनता दरबार में पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण…
Read Moreसीमांत उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण…
देहरादून/उत्तरकाशी। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे हैं। देहरादून पहुंचने के बाद वे सीधे उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए, जहां वे सीमांत क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उनका स्वागत मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा किया गया। दौरे के दौरान वे भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की भी…
Read More36 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री की मंजूरी…
देहरादून 23 मई। पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए ₹36 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीण सड़कों, पेयजल, बिजली, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और शहरी आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना में 6 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ₹23.86 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित अश्ववंशीय पशुओं के बीमा के लिए ₹1.05 करोड़ की धनराशि राज्य आकस्मिकता…
Read Moreटनकपुर–बनबसा विद्युत परियोजना को मिली रफ्तार, ₹3 करोड़ जारी…
चम्पावत 23 मई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र टनकपुर–बनबसा के लिए बड़ी सौगात देते हुए 220/33 केवी विद्युत उपसंस्थान परियोजना हेतु ₹3 करोड़ की धनराशि जारी की है। नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। घोषणा संख्या-646/2023 के तहत ₹150.40 करोड़ की लागत से 220/33 केवी जीआईएस (गैस इंसुलेटेड सब-स्टेशन) की स्थापना की जा रही है। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित…
Read Moreचारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट…
देहरादून, 23 मई । आगामी मानसून सीजन और बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को आईटी पार्क स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में यात्रा की समीक्षा करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि चारों धामों में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जिला प्रशासन, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और अन्य हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय…
Read Moreनंदा–सुनंदा से फिर जली उम्मीद की लौ, 39 बालिकाओं को ₹12.98 लाख की सहायता…
देहरादून, 23 मई । आर्थिक और पारिवारिक संकट से जूझ रही बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में जिला प्रशासन देहरादून का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “नंदा–सुनंदा” लगातार मिसाल बन रहा है। शनिवार को आयोजित 15वें संस्करण में 39 जरूरतमंद बालिकाओं को ₹12.98 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में बालिकाओं को चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस चरण में प्राथमिक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की छात्राओं को सहायता दी गई, जिनमें 12 प्राथमिक, 9 अपर प्राथमिक, 5 सेकेंडरी,…
Read Moreहीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…
देहरादून: भीषण गर्मी और संभावित लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी विभागों को समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंचने की संभावना है। दून नगर, जौलीग्रांट और डोईवाला…
Read Moreग्राम बनाला की अनाथ बच्चियों के लिए नंदा सेवा समिति ने बढ़ाया हाथ।
बनाला की अनाथ बच्चियों के हक में उठी शासन तक आवाज: नंदा सेवा समिति ने मंत्री और सचिव से की त्वरित संरक्षण की मांग चमोली/देहरादून (उत्तराखंड)। चमोली जनपद के नंदा नगर विकासखंड स्थित ग्राम सभा बनाला में माता-पिता के आकस्मिक निधन से अनाथ हुई तीन मासूम बच्चियों का मामला अब शासन और सरकार के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। सामाजिक संगठन नंदा सेवा समिति ने जिला स्तर पर कार्रवाई करवाने के साथ-साथ अब उत्तराखंड सरकार के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की माननीय मंत्री और सचिव को…
Read Moreमुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की वायरल सूची पर सोशल मीडिया में छिड़ा वार
चमोली: सरकारी सहायता राशि की सूची वायरल होने पर भड़की जनता, ‘चहेतों’ को रेवड़ी बांटने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश घाट (चमोली)। चमोली जिले के घाट तहसील से एक सरकारी वित्तीय सहायता पाने वाले लाभार्थियों की सूची सोशल मीडिया पर लीक/वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में जन-आक्रोश फूट पड़ा है। इस सूची ने घाटी के शांत माहौल में राजनीतिक और सामाजिक उबाल ला दिया है। आम जनता का आरोप है कि आपदा, बीमारी या आर्थिक तंगी के नाम पर आने वाले सरकारी धन को चुपके से सत्ताधारी दल…
Read More