देहरादून 14 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के आदर्शों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाबा साहेब के…
Read MoreMonth: April 2026
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनका हर दौरा राज्य के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है। उन्होंने कहा कि आज राज्य को ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे ऐलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है। विकास को मिली नई रफ्तार मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति देगा। साथ ही यह अवसर बीआर अंबेडकर की जयंती…
Read Moreबैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
देहरादून 14 अपने। बैसाखी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज के एक बड़े और गरिमामयी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक सरोपा भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी, जनसंख्या नियंत्रण समिति के अध्यक्ष दिनेश मंसेरा और विधायक सुरेश गड़िया सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे। मुलाकात के दौरान वातावरण श्रद्धा, सौहार्द और उत्साह…
Read Moreहरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज और राज्य के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है। इस अवसर पर आश्रम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Read Moreपीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…
देहरादून, 13 अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बिजली और स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी तैयारियां तय समयसीमा में…
Read Moreमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं तथा किसान एवं कृषि संस्कृति का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का पर्व लोक आस्था, समृद्धि और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो हमें परिश्रम, सहयोग और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।…
Read Moreडॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय के क्षेत्र में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखण्डता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने वाला संविधान राष्ट्र को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उन्हें समाज…
Read Moreडिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच सीएम धामी से वार्ता…
देहरादून 10 अप्रैल। उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों पर चर्चा की। बैठक में महासंघ के प्रतिनिधियों ने अपनी 27 सूत्रीय मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इनमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक है और सभी बिंदुओं का…
Read Moreमथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…
देहरादून 10 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मथुरा में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। सीएम धामी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की…
Read Moreसीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के समसामयिक विषयों और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में संचालित प्रमुख योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। भेंट के दौरान राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
Read More