चमोली (उत्तराखंड): पहाड़ में बुनियादी शिक्षा के हक के लिए चल रहा आंदोलन अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। राजकीय इंटर कॉलेज (रा.इ.का.) चौनघाट, नंदानगर चमोली में विज्ञान संकाय (Science Stream) की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर पिछले 36 दिनों से जारी शांतिपूर्ण धरना अब आमरण अनशन में बदल चुका है। शासन-प्रशासन की कथित अनदेखी से नाराज उत्तराखंड बेरोजगार संघ के चमोली जिला अध्यक्ष संदीप पवार ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 🚨 36 दिनों के धरने…
Read MoreMonth: June 2026
धामी सरकार फिर पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय विशेष अभियान
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार एक बार फिर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरू करने जा रही है। 4 जुलाई से शुरू होने वाला यह विशेष अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसके तहत प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहकर आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री धामी का उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने…
Read More2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे…
देहरादून 30 जून। मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए उत्तराखंड में 2 जुलाई को अब तक की सबसे व्यापक राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर सभी 13 जिलों के 66 चिन्हित स्थलों पर यह अभ्यास किया जाएगा, जिनमें अधिकांश नए स्थान शामिल हैं। मॉक ड्रिल की तैयारियों का अंतिम आकलन मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान किया गया। इस दौरान…
Read More₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली सहमति, उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
नई दिल्ली 30 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितीन गडकरी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया। बैठक में उत्तराखंड की सड़क एवं अवसंरचना विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा हुई, जिसमें राज्य को लगभग ₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं के लिए सहमति मिली। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत क्षेत्रों की सामरिक महत्ता, पर्यटन, तीर्थाटन और आपदा प्रबंधन की आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क नेटवर्क विकसित करने की…
Read Moreमन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी
रुड़की 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशभर में जनसहयोग से किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी…
चंपावत, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले को स्वास्थ्य एवं पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री एमआरआई सेवा का शुभारंभ करने के साथ ही कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन सोमवार सुबह 9:15 बजे एसएसबी हेलीपैड, चंपावत में होगा। इसके बाद वह सुबह 9:30 बजे एमआरआई सेंटर पहुंचेंगे, जहां एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे तथा संबंधित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे…
Read Moreमुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
रामनगर, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रामनगर आगमन पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री का प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। हेलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने करीब पाकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने उनके साथ सेल्फी तथा समूह फोटो खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं…
Read Moreलोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा स्थित लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से विकास योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं हैं और इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है।…
Read Moreरिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन…
देहरादून 27 जून। देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली रिस्पना नदी के पुनर्जीवन, संरक्षण और सौंदर्यीकरण अभियान को नई गति देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा व्यापक पर्यावरणीय मिशन है, जिसे मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाएगा। कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देश दिए कि रिस्पना नदी के लगभग 15 किलोमीटर क्षेत्र में…
Read Moreसनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
हरिद्वार, 27 जून। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंगदान को वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टियों से समझने की आवश्यकता है तथा इसे जनआंदोलन बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति त्याग,…
Read More