देहरादून। पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को ईंधन बचत का संदेश दिया। मंत्री ने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए प्रेरित किया। गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मंत्री गणेश जोशी दो पहिया वाहन से कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन…
Read MoreDay: May 11, 2026
तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…
रुड़की 11 मई। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की में समावेशी विकास के लिए जिम्मेदार नवाचार विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि रहे। आयोजन यूकॉस्ट, आईटीडीए और लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने की। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान वैज्ञानिक, शिक्षाविद, शोधार्थी और…
Read Moreऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…
देहरादून 11 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए छोटे-छोटे संकल्प लें, तो यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में बड़ा योगदान साबित होगा। उन्होंने…
Read Moreआपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…
देहरादून 11 मई। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मानसून का समय बेहद संवेदनशील होता है और इसी दौरान चारधाम यात्रा भी चरम पर रहती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने…
Read More