पौड़ी जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह गांव का भ्रमण किया। इससे पहले उन्होंने यहां शांत वादियों में योग और ध्यान किया। इसके बाद यहां लोगों से मुलाकात के दौरान समस्याएं सुनने के साथ ही विकास को लेकर लोगों से सुझाव भी लिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पौड़ी जिले का आज दूसरा दिन है। मॉर्निंग वॉक और योग-ध्यान से उन्होंने दिन की शुरुआत की। सीएम ने रावत गांव के होम स्टे में ही रात्रि विश्राम किया। यहां पौधरोपण कर सीएम ने गांव के लोगों से…
Read MoreMonth: February 2023
उत्तराखंड 7 जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट अलर्ट
राजधानी देहरादून के अलावा टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राजधानी व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री और…
Read Moreसीएनजी के केंद्रीय भंडार गृह में लगी भीषण आग
हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म के पास पीएनजी के केंद्रीय भंडारण निगम के भंडार गृह में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। धमाकों की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैंरायवाला थाना पुलिस को रात करीब 11 बजे नेपाली फार्म के पास स्थित पीएनजी के केंद्रीय भंडारण गृह में भीषण आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप पंत पुलिस बल…
Read Moreदेहरादून में कार हादसा ,दो की मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल
देहरादून में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास एक शादी की गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में सवार दूल्हा- दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। कार संख्या Uk07DP-5100 पटियाला से दूल्हा- दुल्हन को वापस लेकर देहरादून आ रही थी। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। पुलिस चौकी आशा रोड़ी से करीब 200 मीटर पहले कार की टक्कर एक मोटरसाइकिल संख्या…
Read Moreदेहरादून परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू
बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लगा दी है। यह शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। इस परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के जमाव पर रोक रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यह निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसके अनुसार, शुक्रवार को बेरोजगार और उनके अभिभावकों के देहरादून में इकट्ठा होने की संभावना है। लिहाजा कानून व्यवस्था बनाए रखने…
Read Moreभर्ती परीक्षाओं का विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा हुए बेहोश
भर्ती परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच की मांग कर रहे युवाओं का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को उग्र हो गया। बेरोजगारों ने बुधवार रात हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए राजपुर रोड जाम कर दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन युवा नहीं माने आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे भड़के युवाओं ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर उन्हें दौड़ा दिया। पीएसी की मदद से लाठीचार्ज कर युवाओं को तितर-बितर किया गया। इसके बाद भी वे नहीं माने तो करीब 300 युवाओं को…
Read Moreउत्तराखंड अगले 48 घंटों में बारिश में बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है।उत्तराखंड में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में सिर्फ तीन दिन बारिश…
Read Moreअपने पुराने स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे पीएम पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी अपने पुराने स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज थारू पहुंचे। स्कूली बच्चों के बीच वह स्वयं स्टूडेंट बन गए। पुरानी यादों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री भावुक भी हुए। हालांकि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं का हौसला भी बढ़ाया। बुधवार को ऊधमसिंह नगर जिले के भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज थारू पहुंच कर पुरानी यादों को ताजा किया। धामी इस स्कूल के छात्र रहे हैं। कक्षा में जाकर बच्चों के बीच उन्होंने विद्यार्थी जीवन का अनुभव साझा किया।…
Read Moreजोशीमठ को लेकर सीएम ने बुलाई आपातकालीन बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ को लेकर सचिवालय में आपातकालीन बैठक बुलाई। सीेएम का फरमान मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में पहुंच गए हैं।जोशीमठ नगर में भू-धंसाव से दरारें आने का सिलसिला फिर शुरू होने लगा है। दो दिन पहले यहां सिंहधार वार्ड के कुछ मकानों में हल्की दरारें आईं जबकि कुछ पुरानी दरारें बढ़ गईं जिससे क्रैकोमीटर भी चटक गए। वहीं अब मनोहर बाग वार्ड के खेतों में पुरानी दरारें बढ़ने लग गई हैं जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया है।
Read Moreउत्तराखंड भर्ती धांधली के विरोध में प्रदेशभर में युवाओं ने किया प्रदर्शन
भर्ती धांधली के विरोध में प्रदेशभर में युवाओं का प्रदर्शन जारी है। सड़कों पर उतरी आक्रोशित युवाओं की भारी भीड़ के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने कहा कि नकलरोधी कानून आने के बाद ही कोई भी भर्ती परीक्षा कराई जाए। राजधानी देहरादून में गुरुवार को भी गांधी पार्क के सामने विरोध करने युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते यहां जाम लगाया गया है। घंटाघर से राजपुर रोड की तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। उन्होंने मांग उठाई कि पूरे प्रकरण…
Read More