शादी की सालगिरह मनाने मसूरी पहुंचे रितेश देशमुख

बॉलीवुड के स्टार कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा देशमुख अपनी शादी की सालगिरह मनाने उत्तराखंड के मसूरी पहुंचे जहां उन्होंने सुकून के दिन बिताए।वे लोग चार दिन तक मसूरी रोड पर बने एक रिजॉर्ट में रुके जहां उन्होंने पहाड़ों की वादियों का आनंद लिया। बीती चार फरवरी को यह कपल मुंबई वापस हो गया।रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की तीन फरवरी को शादी की सालगिरह होती है। इस कपल को शादी के बंधन में बंधे हुए 11 साल पूरे हो गएरितेश जेलिनिया ने मसूरी की वादियों का आनंद लिया…

Read More

देहरादून में जमीनों के सर्किल वेट बढ़ने की तैयारी

पिछले दो साल से देहरादून में जमीनों के सर्किल रेट नहीं बढ़े। इस बार जिला प्रशासन ने सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। स्टांप एवं निबंधन विभाग ने महानगरीय क्षेत्रों में सर्किल रेट में अधिकतम 25 से 35 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही सर्किल रेट बढ़ा दिए जाएंगे।शासन के आदेश पर सर्किल रेट बढ़ाने के संदर्भ में जिले से भी प्रस्ताव तैयार कराया गया है। सामान्य तौर पर सर्किल रेट में 10 से…

Read More

भर्ती घोटालों को लेकर गांधी पार्क के बाहर धरना-प्रदर्शन

भर्ती घोटालों को लेकर राजधानी देहरादून में युवाओं का गुस्सा सड़कों पर दिखा। गांधी पार्क के बाहर युवाओं की भारी भीड़ जुटी। धरना प्रदर्शन कर युवाओं ने प्रदेश में लगातार सामने आ रहे भर्ती घोटालों को लेकर आक्रोश जताया। बता दें, यूकेएसएसएससी की परीक्षाओं में धांंधली के बाद यूकेपीएसी के भी पेपर लीक होने के बाद युवाओं का भरोसा डगमगा गया है।बुधवार को गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सरकार से भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से करवाने,परीक्षाओं को घोटालों से बचाने के लिए मजबूत और निष्पक्ष निगरानी…

Read More

हल्द्वानी में सीएम धामी के दौरे का विरोध किया प्रदर्शनकारियों ने

हल्द्वानी में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले गौला संघर्ष समिति और यूथ कांग्रेस के कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आंवला गेट के पास सीवरेज ट्रीटमेंट/लीगेसी वेस्ट प्लांट का उद्घाटन सीएम को करना था। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता हेमन्त साहू को काले झंडे दिखाकर विरोध करने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शनकारी अंकिता हत्याकांड और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकरियों की पुलिस से झड़प भी हो गई।सीएम…

Read More

हल्द्वानी सीएम धामी ने गौलापार में किया सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का शुभारंभ

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी वासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने गौलापार स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट/ लीगेसी वेस्ट प्लांट का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि प्लांट से हल्द्वानी के लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, सरकार प्रदेश की नदियों को स्वच्छ करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसी कड़ी में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्लांट जनता को समर्पित किया गया है।

Read More

शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ और कियारा, सूर्यगढ़ पैलेस मेंलिए 7 फेरे

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी जिंदगीभर के लिए एक हो गए. कपल ने दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में 7 फेरे लेते हुए 7 जन्म तक साथ रहने की कसम खाई. नया शादीशुदा जोड़ा बड़ों के आशीर्वाद के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए तैयार है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बारातियों ने सिद्धार्थ के साथ ‘साजन जी घर आए’ गाने के साथ खूबसूरत एंट्री की. बारातियों ने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया. 30 साल की कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ की वेडिंग ड्रेस मनीष…

Read More

विकास नगर कबाड़ से भरे गोदाम में लगी आग

सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर स्वारना पुल के पास कबाड़ से भरे एक गोदाम में रविवार शाम आग लग गई। इससे गोदाम में भारी मात्रा में जमा कबाड़ जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने छह वाहनों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं, नुकसान की जांच की जा रही है।रविवार शाम करीब सवा पांच बजे गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में गोदाम में चारों तरफ…

Read More

हरिद्वार सीएम धामी के बड़े बेटे का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बड़े बेटे दिवाकर सिंह धामी का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। बता दे कि सीएम धामी के साथ उनकी पत्नी सहित परिवार के लोग मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने अपने तीर्थ पुरोहित के पास अपनी बही वंशावली में नाम लिखवाया।यह यज्ञोपवीत संस्कार हरिद्वार पवित्र गंगा तट पर संपन्न कराया गया। बता दे कि हिंदू धर्म में कुल 16 संस्कार हैं जिनमें से यज्ञोपवीत संस्कार विशेष महत्व रखता है। इसे उपनयन संस्कार भी कहते हैं। बता दे कि बालक की 8 वर्ष की आयु…

Read More

अमूल ने बढ़ाएं दूध के दाम ₹3 प्रति लीटर दीया ग्राहकों को झटका

देश की बड़ी डेयरी कंपनी अमूल की ओर से फुल क्रीम दूध के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। बता दे कि इसके बाद अमूल के फुल क्रीम दूध का दाम बढ़कर 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो कि पहले 63 रुपये प्रति लीटर था। इसी के साथ भैंस के दूध का दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 65 रुपये की जगह 70 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके साथ दूध के अन्य वेरिएंट्स के दामों में भी इजाफा हुआ

Read More

उत्तराखंड- हाथी ने मचाई तबाही और गुस्से में युवक की जान

नीलकंठ मोटर मार्ग पर पटना वाटरफॉल के पास हाथी ने हमला कर एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला। हाथी ने झोपड़ी में बनी एक दुकान और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने एहतियात के लिए नीलकंठ मार्ग पर यातायात को रोक दिया है।लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सुबह स्थानीय लोगों ने पटना वाटरफॉल के पास हाथी के एक युवक को मारने की सूचना दी। कई लोगों ने आसपास हाथी को घूमते हुए भी देखा। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।…

Read More