पूर्व कानून मंत्री डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा पत्र

विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली को लेकर पूर्व कानून मंत्री डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। उन्होंने सर्वदलीय बैठक या किसी अन्य स्तर पर बर्खास्त कर्मचारियों के पक्ष में न्यास संगत कार्रवाई करने का आग्रह किया।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा से बर्खास्त 228 कर्मचारियों को बहाल करने की पैरवी की है। बर्खास्त कर्मचारियों ने पूर्व कानून मंत्री को पत्र लिखकर उनके साथ हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए डॉ.स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र…

Read More

औली में प्रस्तावित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप हुई रद्द

औली में प्रस्तावित  नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है। स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड देहरादून के सचिव प्रवीण शर्मा ने कहा कि बर्फ ना होने के कारण चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है। 23 से 26 फरवरी तक चैंपियनशिप प्रस्तावित थी। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि चैंपियनशिप रद्द होने की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि औली में विंटर गेम करवाने के लिए तैयारी पूरी थी। लेकिन इस बार बर्फबारी…

Read More

देहरादून टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, चारों तरफ मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में धर्मपुर चौक के पास एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।देहरादून में धर्मपुर चौक के पास स्थित एक टेंट गोदाम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से सिलिंडर भी ब्लास्ट हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने कई…

Read More

भर्ती घोटाले को लेकर युवाओं का प्रदर्शन जारी सचिवालय कूच करने जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

भर्ती घोटालओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का राजधानी में बुधवार को भी प्रदर्शन जारी है। शहीद स्मारक पर धरने पर बेरोजगार युवा मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ बीते दिनों बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय कूच करने पहुंची। सचिवालय कूच करने जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई। पुलिस द्वारा सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका गया। वहीं  पथराव और उपद्रव के मामले में बॉबी समेत सात…

Read More

जसपुर में कांवड़िए पर मांस फेंकने पर हंगामा

जसपुर में नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर मांस फेंकने पर बवाल हो गया। गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़े कावंडिए यही धरने पर बैठ गए हैं। हंगामे के चलते पुलिस प्रशासन मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन कावंड़ियो में भारी आक्रोश हैबुधवार को पंडाल में बैठकर नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर अचानक मुर्गे की कटी हुई गर्दन फेंक दी। इससे कांवड़िए भड़क गए। आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा। एलआइयू ने एसपी काशीपुर और एसएसपी को इस मामले की रिपोर्ट भेजी है। जिसमें एलआईयू…

Read More

अगले 1 सप्ताह जबरदस्त गर्मी पड़ने की संभावना

दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के दबाव के चलते अगले एक सप्ताह तक मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान में आठ से 10 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल में पड़ने वाली गर्मी का एहसास फरवरी में ही होगी।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में खासकर दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों…

Read More

हरिद्वार पहुंचे पीएम पुष्कर सिंह धामी शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंहे। यहां उन्होंने कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांवड़ लेकर आने वाले सभी कांवड़ियों को शुभकामनाएं भी दी। वहीं, उन्होंने हरिद्वार के अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले और विकास योजनाओं के संबंध में चर्चा भी की। सीएम धामी ने राजधानी दून में चल रहे बेरोजगार युवाओ के आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि छात्र किसी के बहकावे में ना आएं। उनकी लगभग सभी मांगे मान ली गई हैं…

Read More

राजभवन में तीन मार्च से सजेगा फूलों का संसार

राजभवन में तीन मार्च से फूलों का संसार सजेगा। वसंतोत्सव-2023 की तारीख घोषित कर दी गई है। इसका आयोजन तीन से पांच मार्च तक होगा। सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए आयोजन राजकीय न रहकर इसमें प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा दिया जाएगा।राजभवन में हुई बैठक में राज्यपाल ने निर्देश दिए कि इस साल वसंतोत्सव में आईएचएम व जीएमवीएन के साथ ही राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर…

Read More

उत्तराखंड- नया नकल विरोधी कानून 10वीं, 12वीं और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में लागू नहीं

उत्तराखंड में नया नकल विरोधी कानून 10वीं, 12वीं और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में लागू नहीं होगा। विधि विभाग ने यह सिफारिश की थी जिसे सरकार ने मानने से इन्कार कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम 2023 कानून केवल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से होने वाली सरकारी भर्ती परीक्षाओं पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि विधि विभाग ने जो सिफारिश की…

Read More

पीसीएस मुख्य परीक्षा के सफल अभ्यार्थी मिले अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सोमवार को सचिवालय में मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने अपर मुख्य सचिव और सचिव कार्मिक शैलेष बगोली से निवेदन किया कि 23 से 26 फरवरी 2023 के बीच आयोजित करवाई जाने वाली उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा सहित आगामी सभी परीक्षाएं आयोग द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार समय पर हों।अभ्यथिर्यों ने अनुरोध किया कि आगामी परीक्षाओं को समय पर आयोजित करवाने के संबंध में किसी प्रकार का संशय न रहे, ताकि राज्य में युवाओं का मनोबल न…

Read More