उत्तराखंड में आयुष्मान भारत योजना का विस्तार: अब सभी PHC और CHC में मिलेंगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं।

ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए राहत की खबर, अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर

राज्य सरकार का बड़ा निर्णय

Aayushman Bharat Yojana: उत्तराखंड सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को राज्य के सभी 614 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और 24 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में लागू कर दिया है। यह निर्णय राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है।

अब राज्य के किसी भी कोने में रहने वाले नागरिक बिना किसी भेदभाव के अपने नजदीकी PHC या CHC में जाकर आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज प्राप्त कर सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा केवल चुनिंदा सरकारी व निजी अस्पतालों तक सीमित थी।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में उठाई उत्तराखण्ड की अहम मांगें, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर दिया ज़ोर।

इलाज के लिए अब नहीं जाना होगा दूर

विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग, जिन्हें उपचार के लिए ज़िला अस्पताल या शहरों की ओर जाना पड़ता था, अब उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही आयुष्मान योजना की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे समय, पैसा और यात्रा की कठिनाइयों से भी राहत मिलेगी।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से और निःशुल्क मिलें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यह योजना राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करेगी और गरीब, वंचित वर्ग को बड़ा सहारा देगी।

योजना में क्या-क्या शामिल है?

  1. प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का सालाना स्वास्थ्य बीमा।
  2. 1,500 से अधिक बीमारियों का कवर।
  3. कैशलेस इलाज की सुविधा।
  4. पहले से पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज।
  5. अब PHC और CHC स्तर पर भी इलाज संभव।
इसे भी पढ़ें: हर जिले में बनेंगे दो-दो आदर्श ग्राम, उत्तराखंड सरकार का समग्र विकास की ओर बड़ा कदम।

Related posts