पहाड़ों से लेकर मैदान तक पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है।  बढ़ती ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतर जिलों के कई स्थानों में बारिश और हिमपात की एक्टिविटी हो सकती है। उन्होंने मौसम बदलने से कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने…

Read More

क्या सिर्फ वोट बैंक हैं मलिन बस्तियां, आखिर कब तक रहेंगी मलिन?

देहरादून: उत्तराखंड बनने के बाद से ही राज्य की सैकडों मलिन बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों के मन में एक ही सवाल तैरता रहा है कि आखिरकार उन्हें कब मालिकाना हक मिलेगा जिसके चलते वह अपने घर के मालिक बन पायेंगे। चौबीस साल से लाखों मलिन बस्तियों में रहने वाले लोग सियासत की नाव में सवार हो रखे हैं लेकिन उन्हें अपनी मंजिल आज तक हासिल नहीं हो पाई है जिससे सवाल पनप रहे हैं कि क्या मलिन बस्तियों में रहने वाले लोग राजनीतिक दलों का वोट बैंक बनकर…

Read More

उत्तराखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि जहां इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ हैं। ऐसे में लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में मौसम में…

Read More

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का गोल्डन चांस, जानें योग्यता और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

IAF Agniveer Bharti 2025 : अगर आप भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देशसेवा करना चाहते है तो आपके लिए खुशखबरी है। आपके पास अग्निवीर बनने का गोल्डन चांस है। बताया जा रहा है कि भारतीय वायु सेना (IAF) उत्तराखण्ड, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ जिलों से अग्निवीरवायु के रूप में योग्य युवाओं (पुरुष और महिला) का चयन हेतु ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने जा रही है। आइए जानते है इस भर्ती के लिए कौन और कैसे आवेदन कर सकता है। कौन कैसे कर सकता है भर्ती के लिए…

Read More

सावधानः देहरादून में मिला एन्फ्लुएंजा-ए वायरस का पहला मरीज, जानें लक्षण और बचाव

देहरादूनः उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। यहां राजधानी देहरादून में इन्फ्लुएंजा-ए वायरस का पहला मरीज मिला है। जिससे स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। पीड़ित का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरटीपीसीआर जांच के बाद मरीज में एन्फ्लुएंजा-ए वायरस की प्रमाणिक पुष्टि हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक हालत गंभीर होने की वजह से मरीज अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटरी सपोर्ट पर है। क्या है इन्फ्लुएंजा-ए वायरस और इसके लक्षण जानकारी के मुताबिक इन्फ्लुएंजा-ए वायरस एक वायरल संक्रमण है। जो सर्दी-खांसी,…

Read More

लेवल-1 पदों पर भर्ती नियमों में बदलाव, अब 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, पढ़ें

देहरादूनः अगर आप सिर्फ दसवीं पास है और भारतीय रेलवे में नौकरी करना चाहते है तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने नियमों में बदलाव किया है। जिसके बाद अब 10वीं पास युवा भी रेलवे में नौकरी पा सकेंगे। बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड ने लेवल-1 पदों (पहले ग्रुप डी) के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में छूट दी है। यह फैसला उन युवाओं के लिए एक बड़ी राहत है, जिनके पास आईटीआई या अन्य तकनीकी डिप्लोमा नहीं है। लेवल-1 पदों पर भर्ती के लिए नियमों में बदलाव…

Read More

उत्तराखंड बोर्ड की डेटशीट जारी, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल

देहरादूनः बोर्ड एग्जाम को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट शनिवार को जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के एग्जाम 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगे। वहीं दिव्यांग बच्चों के लिए प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त बढ़ाया गया है। पहला पेपर 10वीं का हिंदुस्तानी संगीत का होगा जो 21 फरवरी को होगा। वहीं इसके बाद 22 फरवरी को 10वीं 12वीं दोनो का हिंदी का पेपर…

Read More

सीएम धामी की मौजूदगी में मथुरा दत्त जोशी ने ली बीजेपी की सदस्यता, राजनीति गरमाई

देहरादूनः उत्तराखंड की राजनीति में चुनाव की सरगर्मियों के बीच भूचाल आ गया है। कांग्रेस से नाराज मथुरा दत्त जोशी ने उपाध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी का दामन थाम लिया है। आज सीएम धामी की मौजूदगी में देहरादून में मथुरा दत्त जोशी ने बीजेपी की सदस्यता ले ली। जिससे माना जा रहा है कि कांग्रेस के लिए ये बहुत बड़ा झटका है, वहीं बीजेपी के लिए मॉरल बूस्टर का काम करेगा। पत्नि को टिकट न मिलने पर हुए थे नाराज मिली जानकारी के…

Read More

भाजपा संगठन व सरकार दोनों ही जुटे निकाय चुनाव में, सांसदों-मंत्रियों-नेताओं को सौंपी समन्वयक की जिम्मेदारी

देहरादूनः उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में जीत का परचम फहराने के लिए भाजपा संगठन व सरकार दोनों ही जुट गए हैं। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए अपने सभी सांसदों, धामी सरकार के सभी मंत्रियों के अलावा 10 दायित्वधारियों, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 31 नेताओं को मोर्चे पर लगाया है। इन सभी को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर चुनाव के लिए निकायवार समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। पूर्व…

Read More

निकाय चुनावः उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा

देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी से इस्तीफे के बाद आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उनके इस्तीफे के बाद से चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। ये भी पढेंः उत्तराखंड के 10वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए…

Read More