प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की वजह से बड़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने 2 दिनों तक के लिए किया अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश में 2 दिनों से लगातार भारी बारिश-बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गयी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पिछले 2 दिनों से मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। पहाड़ से मैदान तक बादलों ने डेरा जमा लिया है और सुबह से ही चोटियों पर हिमपात, निचले इलाकों में रिमझिम वर्षा का सिलसिला लगातार चल रहा है। जिससे पारे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिस कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मसूरी में सर्वाधिक 12 मिमी…

Read More

भड़काऊ बयानबाज़ी पर सीएम धामी सख्त, कहा यदि प्रदेश की एकता पर आयी आंच तो किसी को नहीं बक्शा जाएगा

सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भड़काऊ बयानबाज़ी पर एक्शन लेते हुए बेहद सख्त लहजे में कहा है कि चाहे मंत्री हो, विधायक हो, सांसद हो या कोई आम नागरिक, उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को सरकार बिल्कुल माफ नहीं करेगी। यदि प्रदेश की एकता पर आंच आती है तो किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह हिदायत राज्य में क्षेत्रवाद को लेकर तेज होती जा रही राजनीति को लेकर दी। विधानसभा सत्र के दौरान संसदीय कार्यमंत्री…

Read More

चमोली के माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन से 57 मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना और आईटीबीपी

उत्तराखंड के चमोली में माणा के पास स्थित सेना के एक कैंप के पास भारी हिमस्खलन से 57 मजदूरों के फंसे होने की खबर आ रही है। आपको बता दें की उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी एवं बारिश के बीच शुक्रवार को दोपहर में भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र माणा में सेना के कैंप के पास भारी हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है। इस भयानक हादसे में वहां चल रहे निर्माण कार्य में जुटे 57 श्रमिकों के बर्फ में दबे होने की आशंका है। हिमस्खलन के बाद तुरंत एक्शन में…

Read More

जमीन खरीदने में मानकों के उल्लंघन के बाद 100 बीघा जमीन सरकार के नाम दर्ज, प्रशासन ने जारी किये नोटिस

सवांददाता, देहरादून: देहरादून में प्रशासन ने जमीन खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। जमीन खरीद-फरोख्त में मानकों का उल्लंघन पाए जाने के बाद तहसील सदर देहरादून क्षेत्र में जिला प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए 46 मामलों में उंल्लघनकर्ताओं के खिलाफ नोटिस जारी किये है। राजधानी देहरादून में बिना अनुमति खरीदी गई 250 वर्गमीटर से अधिक की भूमि और निर्धारित प्रयोजन के लिए खरीदी गई भूमि में मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। देहरादून तहसील सदर क्षेत्र में ऐसी करीब 100 बीघा भूमि से…

Read More

अफ़गानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगा सेमीफाइनल के लिए घमासान, पिछला मैच इंग्लैंड को हराकर अफ़गानिस्तान के हौसले मजबूत

AFG vs AUS today match Live Score: अफ़गानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच ग्रुप बी का दसवां मैच 28 फरवरी 2025 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 2:30 से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इस मैच को जितना बेहद जरूरी है। बात की जाए यदि दोनों ही टीमों के ग्रुप बी में प्वाइंट्स टेबल पर तो जहां ऑस्ट्रेलिया अपने दो मैच खेल कर तीन अंक के साथ दूसरे नंबर पर है वहीं अफगानिस्तान भी दो मैच खेलकर दो अंकों के साथ तीसरे नंबर…

Read More

रेलवे में अप्रेंटिस के माध्यम से निकली विभिन्न ट्रेड्स पर भर्ती, यह रहेगी आवेदन की अंतिम तिथि

नई दिल्ली: रेलवे में अप्रेंटिस के माध्यम से नई भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए लेटेस्ट अपडेट आ गई है। आरआरसी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 800 पदों पर अप्रेंटिस की सीधी भर्ती निकाल दी है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो गया है। वहीं ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in या www.apprenticeshipindia.gov.in पर भी शुरू हो गई है। इस भर्ती में आवेदन पत्र 25 मार्च 2025 तक ही स्वीकार होंगे। इसके बाद किए गए आवेदन किसी भी प्रारूप में स्वीकार नहीं होंगे। यहाँ…

Read More

पीएम मोदी ने महाकुंभ को दी एकता के महायज्ञ की संज्ञा, कहा 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक पर्व से आकर जुड़ गई

सवांददाता, नई दिल्ली: 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम अमृत स्नान (पूर्व में साही स्नान) के पश्चात् 144 वर्षों बाद प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ का सुखदपुर्ण तरीके से समापन हो गया है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लिए एक भावनात्मक पूर्ण सन्देश जारी किया। उन्होंने कहा महाकुंभ संपन्न हुआ…एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। जब एक राष्ट्र की चेतना जागृत होती है, तब वो सैकड़ों साल की गुलामी की मानसिकता के सारे बंधनों को तोड़कर नव चैतन्य के साथ हवा में सांस लेने लगता है,…

Read More

बारिश के दखल की वजह से बिना मैच खेले मेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर, अंकतालिका में रहा अंतिम नंबर पर

Champion Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए का 9वां मैच पाकिस्तान व बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 2:00 बजे से खेला जाना था। लेकिन तेज बारिश की वजह से इस मैच को बिना किसी गेंदबाजी के रद्द करना पड़ा बारिश इतनी तेज थी की दोनों ही टीमों के बीच टॉस भी नहीं हो पाया। दोनों ही टीमों के लिए अंक तालिका में तीसरे या चौथे नंबर के लिए इस मैच को जितना बेहद जरूरी था। आपको बता दें कि ग्रुप ए में जहां बांग्लादेश तीन मैच…

Read More

निवेशकों में बड़ी हलचल, निफ़्टी इतने अंक नीचे गिरा……

Today Share Market News in hindi: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवरात्रि की छुट्टी के बाद बृहस्पति को निफ़्टी 22,516.45 और सेंसेक्स 74,706.60 अंकों पर खुले। निफ़्टी लगातार गिरावट के साथ ही आज 2.50 अंक (0.01%) गिरकर 22,545.05 अंक पर बंद हुआ। वहीं यदि बात की जाए सेंसेक्स की तो कभी-कभी बीच में गिरावट के बाद भी वह 10.31 (0.01%) अंकों की मामूली उछाल के साथ 74,612.43 पर बंद हुआ। निफ़्टी पूरे सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच नेगेटिव जोन…

Read More

उत्तराखंड में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत 4 मार्च 2025 से खुलेंगे आवेदन, इतनी उम्र के बच्चों को मिलेगा प्रवेश

उत्तराखंड में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत प्री-प्राइमरी व पहली कक्षा के लिए प्रवेश 4 मार्च 2025 से खुलने जा रहे हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(सी) के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु निजी विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। जिसके लिए समस्त जनपदों में ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जाएगी। समस्त जिला परियोजना अधिकारी इस बाबत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन पोर्टल की वेबसाइट www.rteonline.uk.gov.in का 4 मार्च 2025 से शुभारंभ करेंगे। इसके अंतर्गत सभी अभिभावकों से अनुरोध…

Read More