देहरादून: उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। राज्य को भूकंप की दृष्टि से जोन-4 और 5 में रखा गया है। यहां उत्तरकाशी में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। आज यानि गुरूवार को एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। पांच दिनों में जनपद मुख्यालय में भूकंप का यह आठवां झटका महसूस किया गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है तो वहीं वैज्ञानिक भी इसे अलग-अलग दृष्टि से देख रहे है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में जनपद मुख्यालय और…
Read MoreDay: January 30, 2025
38वें राष्ट्रीय खेलः अचोम तपस के शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड को मिला पहला गोल्ड, अब तक मिले 6 मेडल
देहरादून: उत्तराखंड में खेले जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में वुशु का हल्ला बोल है। अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड को अब पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी अचोम तपस ने वुशु तालू के दाऊसु इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। वुशु में अब तक एक गोल्ड मेडल के साथ 6 मेडल उत्तराखंड को मिल चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में रग्बी, बास्केटबॉल, वुशु, स्क्वैश, वेटलिफ्टिंग, शूटिंग की प्रतियोगिताएं चल रही है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों…
Read MoreUCC Rules: उत्तराखंड में लिव-इन में रहने के लिए इन नियमों का करना होगा पालन, मकान मालिक पर भी लग सकता है जुर्माना, पढ़ें
देहरादूनः उत्तराखंड में यूसीसी (UCC) लागू हो गया है। एक और जहां इसका विरोध हो रहा है तो वहीं कुछ इसकी सराहना कर रहे है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा लिव-इन में रहने के नियमों को लेकर हो रही है। बताया जा रहा है कि अब उत्तराखंड में लिव-इन में रहने के लिए धर्म गुरुओं (पुजारी, पादरी और मौलाना) के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नये नियमों के मुताबिक, अगर उत्तराखंड में लिव-इन में रहना है तो 16 पेज का एक फॉर्म भरना होगा। इतना ही नहीं अब मकान मालिकों को भी…
Read Moreउत्तराखंडः फिर गहरी खाई में गिरा वाहन, पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत
टिहरी: उत्तराखंड में सड़क हादसो का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर टिहरी गढ़वाल से आ रही है। यहां कुलाल्डा क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुहंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शवों को रेसक्यू कर अस्पताल पहुंचाया। मामले में जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा कुलाल्डा क्षेत्र के आनंद चौक के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार मालदेवता से चंबा की…
Read MoreBREAKING: उत्तराखंड में अब इस भर्ती के लिए आठ फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन, पढ़ें अपडेट
देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 08 फरवरी तक किया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर आवेदन का समय बढ़ाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इन पदों…
Read More