लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. अब अमूल ब्रांड के तहत मिल्क प्रोडक्ट्स की बिक्री करने वाले गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की है. अमूल दूध खरीदना अब महंगा हो जाएगा. अमूल की नई कीमतों के मुताबिक, अमूल गोल्ड 500 एमएल दो रुपये प्रति लीटर बढ़कर 33 रुपये का हो गया है. अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं. अब अमूल गोल्ड की…
Read MoreMonth: June 2024
चारधाम यात्रा: आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, एक दिन में 3000 को अनुमति, हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़
चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण की शुरुआत आज से हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए योजना बनाई है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 13 मई को ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी थी। इसके बाद 15-16 मई को भी पंजीकरण पर रोक जारी रही, जिसे बाद में 19 मई फिर 31 मई तक बढ़ा दिया गया। इस देरी के कारण कई तीर्थयात्री अपने घरों को लौट गए थे। प्रशासन ने 23 मई से अस्थायी…
Read Moreसुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे बदरीनाथ धाम, बाबा बदरीविशाल के किए दर्शन
सुपरस्टार रजनीकांत आज शुक्रवार को अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान पवित्र बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक बदरीविशाल के दर्शन किए और मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। रजनीकांत, जो अपने अद्वितीय अभिनय और विनम्रता के लिए जाने जाते हैं, ने इस पवित्र स्थल पर आकर अपनी आस्था और धार्मिकता को और भी मजबूत किया। बदरीनाथ धाम, जो उत्तराखंड के चार धामों में से एक है, श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यहां की पवित्रता और शांति ने रजनीकांत को भी आकर्षित किया। अपने व्यस्त कार्यक्रम से…
Read Moreहल्द्वानी में पारा पहुंचा 43 डिग्री पार, मौसम वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
शुक्रवार को हल्द्वानी शहर में अब तक की सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई, जब तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह तापमान शहर के इतिहास में सबसे ऊँचा है। इससे पहले कभी भी इतनी तीव्र गर्मी महसूस नहीं की गई थी। शुक्रवार को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण सड़कों और बाजारों में लोगों की भीड़ कम नजर आई। दोपहिया वाहनों पर सफर करने वाले लोग सिर और मुंह को कपड़े से ढक कर बाहर निकले। शाम होते-होते ही बाजारों…
Read Moreआज खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, सैलानियों का दल रवाना
शनिवार से विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। सुबह आठ बजे से पर्यटकों को घाटी की यात्रा के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हर साल एक जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाती है। इस साल भी नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मार्तोलिया भी यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया में पहुंच चुके हैं, जहां से फूलों की घाटी तक तीन किलोमीटर का ट्रैक है।…
Read More