केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा बोले- खतरनाक जगहों पर बनेगी टनल, हो रहा सर्वे

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि धारचूला से आदि कैलाश तक एक-दो खतरनाक जगहों पर टनल बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। कहा कि हापुड़ बैंड पर नैनीताल, अल्मोड़ा और आदि कैलाश के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। आदि कैलाश के दर्शन कर लौटे मंत्री अजय टम्टा ने दिल्ली जाते समय पत्रकारों से कहा कि चंपावत बाईपास को अगले महीने तक स्वीकृत करा लिया जाएगा। मुडियानी से तिलौन तक 328 करोड़ की लागत से 9.8 किमी सड़क बनाई जाएगी। लोहाघाट बाईपास को भी मंजूरी दिलाई जाए…

Read More

Uttarkashi पत्थरों के बीच फंसकर बेहोश हुआ लकड़ी लेने गया नेपाली, पुलिस ने ढूंढकर पहुंचाया अस्पताल

उत्तरकाशी के गंगनानी में एक नेपाली व्यक्ति जंगल गया, लेकिन पत्थरों के बीच फंस गया। जब वह वापस नहीं लाैटा तो साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर खोजबीन की और उसे वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना मिली की एक नेपाली व्यक्ति गोरखा बहादुर उर्फ तिलक जंगल में लकड़ी लेने गया था, लेकिन वापस नहीं आया। इस पर पुलिस  ने नेपालियों को साथ लेकर और आपदा स्वयं सेवक राजेश रावत के साथ जंगल में गए। जहां देर रात एक नेपाली पत्थरों के बीच…

Read More