प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह मंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़, रात से ही लगी लंबी लाइनें

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। रामलला आज से आम श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं। सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं। सोमवार को अयोध्या में संपन्न हुए रामलला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद मंगलवार…

Read More

दो महीने के लिए अयोध्या शिफ्ट हुई स्पाइसजेट की उड़ान, गोरखपुर से दिल्ली जाती थी यह फ्लाइट

देशभर के लोगों की अयोध्या में बढ़ी रुचि को देखते हुए गोरखपुर से स्पाइसजेट की एक फ्लाइट अगले दो महीने के लिए अयोध्या शिफ्ट कर दी गई है। ऐसे में एक फरवरी से गोरखपुर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो ही उड़ानें रह जाएंगी। एक इंडिगो एयरलाइंस तो दूसरी एलायंस एयर की। अप्रैल में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर उस फ्लाइट को फिर से गोरखपुर शिफ्ट किया जा सकता है। गोरखपुर से अभी हर दिन करीब ढाई हजार यात्री दिल्ली जाते हैं। इसके लिए इंडिगो, स्पाइसजेट और एलायंस एयर की…

Read More

पीएम मोदी ने साझा किया अयोध्या दौरे का वीडियो, कहा- जो भी कुछ कल हुआ, वह स्मृतियों में रहेगा

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। सोमवार को हजारों लोगों की भीड़ अयोध्या पहुंची और भक्तिमय माहौल में डूबी रही। इतिहास की इस बड़ी घटना को हर कोई अपनी नजरों से देखना चाहता था। अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को विस्तार से दिखाया गया है। पीएम द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में उन्होंने लिखा, “अयोध्या में कल हमने जो कुछ भी देखा, वह…

Read More

शीतलहर ने बढ़ाई गलन, ठंड से कांपा उत्तराखंड, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का अलर्ट

उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। आज मंगलवार को दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन सुबह शाम शीतलहर के कारण लोग ठंड से कांप रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आज हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। तापमान गिरने से गलन वाली ठंड खूब परेशान कर रही है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो…

Read More

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मोहन भागवत ने क्या की अपील

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वक्त अब बहुत नजदीक है. देश और विदेशों में भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में राम भक्त जुटे हुए हैं. देश के हर राज्य में इस वक्त रामधुन सवार है. प्रधानमंत्री पीएम मोदी से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक हर कोई इस भव्य समारोह की तैयारियों को जायजा ले रहा है. हिंदू धर्म से जुड़ा हर संगठन भी सदी से इस महान काम का हिस्सा बना हुआ है. इस बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का…

Read More

राम मंदिर में कैसे होगी एंट्री, किन चीजों को ले जाने पर पाबंदी-जानिए सब कुछ

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आम लोग भी यहां दर्शन कर सकेंगे. राम मंदिर में एंट्री को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसका आपको खास ख्याल रखना होगा. राम मंदिर में एंट्री करते समय आपको अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी. इन गैजेट्स में मोबाइल, ईयर फोन, रिमोट वाली चाबी और अन्य चीजें शामिल हैं. इसके अलावा पर्स या अन्य कोई बैग भी अंदर नहीं ले जा सकेंगे. ड्रेस कोड की बात करें…

Read More

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले धामी सरकार का बड़ा फैसला, सीतावनी नाम से जाना जाएगा पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व

उत्तराखंड की धामी सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व कर दिया है. जिसका आदेश धामी सरकार ने शनिवार को जारी कर दिया है. अब से पवलगढ़ सीतावनी कंजर्वेशन के नाम से जाना जाएगा. सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में मां सीता का पौराणिक मंदिर और महर्षि वाल्मीकि आश्रम है. जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है. शासन द्वारा जारी आदेशउत्तराखंड की धामी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने एक संरक्षित क्षेत्र का नाम मां सीता के…

Read More

Dehradun हरबर्टपुर-कालसी से बड़कोट बैंड तक अब बनेगा डबल लेन, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

लंबे समय से विचाराधीन हरबर्टपुर-कालसी से बड़कोट बैंड तक का मार्ग अब डबल लेन हो सकेगा। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वीकृति मिलने की यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में कनेक्टिविटी के बेहतर होने से राज्य में…

Read More

रंगनाथस्वामी मंदिर में हाथी ‘अंदल’ ने किया पीएम मोदी का स्वागत, गुड़ खिलाया तो दिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में रंगनाथस्वामी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। भगवान विष्णु की पूजा के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। मंदिर की परिसर में ‘अंदल’ नाम के हाथी ने पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी ने उसे गुड़ खिलाया और आशीर्वाद भी लिया। पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा की और कंबा रामायण के दोहे भी सुने। इस दौरान पीएम मोदी को पारंपरिक पोशाक में देखा गया। मंदिर में आगमन के दौरान भीड़ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी…

Read More

दून में आज भव्य शोभायात्रा, बदले रहेंगे कई रूट

श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत शनिवार को एक शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट किए हैं। यह शोभायात्रा परेड मैदान से शुरू होकर कनक चौक-ओरिएंट चौक-घंटाघर-पलटन बाजार-डिस्पेंसरी रोड-दर्शनलाल चौक से होते हुए रेंजर्स मैदान पर समाप्त होगी। बाहर से आने वाली बसों के लिए विभिन्न जगहों पर ड्रॉपिंग प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। स्थानीय वाहनों के लिए छह पार्किंग स्थल चिन्ह्ति हुए हैं। एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने बताया कि इस दौरान विभिन्न ड्यूटी स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। जनता से शोभायात्रा वाले मार्गों…

Read More