उत्तराखंड से कई शहरों, राज्यों व देशों के लिए हवाई सेवा का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए मंगलवार को कैबिनेट ने उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना 2024 को मंजूरी दे दी। इस योजना के आने के बाद अमृतसर, वाराणसी, अयोध्या से लेकर नेपाल व दुबई तक सीधे हवाई सेवा शुरू हो सकेगी। राज्य के शहरों के भीतर भी सस्ती हवाई सेवाएं शुरू होंगी। राज्य में 125 से अधिक हेलीपैड हैं, जो दुर्गम क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्र की क्षेत्रीय संपर्क योजना व अंतरराष्ट्रीय संपर्क…
Read MoreDay: January 15, 2024
देहरादून: कैनाल रोड के पास 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार का हमला, अस्पताल में भर्ती-क्षेत्र में दहशत
देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां दोस्तों के साथ नदी किनारे खेलकर लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया. इससे पहले की गुलदार उसे ले जाता, साहसी साथियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे छुड़ा लिया. बुरी तरह घायल बच्चे का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना रविवार शाम करीब सवा छह बजे राजपुर थाना क्षेत्र में कैनाल रोड स्थित सुंधोवाली में घटी. 12 वर्षीय निखिल थापा पुत्र शेरबहादुर थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ रिस्पना नदी किनारे वॉलीबाल…
Read MoreDelhi : समय में बदलाव के साथ आज से 9 बजे खुलेंगे सभी स्कूल, शाम पांच के बाद नहीं होगी कोई क्लास
दिल्ली सरकार ने सोमवार से सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया है। इसके बाद सभी क्लास फिजिकल मोड में शुरू हो जाएंगी। हालांकि बढ़ती ठंड की वजह से स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। अब कोई भी स्कूल सुबह नौ बजे से पहले शुरू नहीं होगा और पांच बजे के बाद कोई कक्षा नहीं चलेगी। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। शिक्षा निदेशालय ने जानकारी दी है कि ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला गया है। इससे पहले नर्सरी…
Read MoreMakar Sankranti: कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, देव डोलियों ने भी किया स्नान
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए देव डोलियों के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी पड़ी और हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा भागीरथी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। दर्जनों देव डोलियों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों की आवाज और मां गंगा के जयकारों से पूरी काशी नगरी गुंजायमान हो रही है। उत्तरकाशी के पौराणिक मणिकर्णिका घाट, केदार घाट, लक्षेश्वर, शंकर मठ, नाकुरी, देवीधार, गंगोरी अस्सी गंगा तट सहित आदि स्नान घाटों पर तड़के चार बजे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। स्नान…
Read MoreRam Mandir: बाबा केदार को मिला अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, धाम में होगा भव्य समारोह
भगवान श्रीराम के आराध्य भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक भगवान केदारनाथ को अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र मिला है। केदारनाथ में मौजूद स्वामी ललित महाराज ने मंदिर परिसर में निमंत्रणपत्र और अयोध्या से आए पूजित अक्षत ग्रहण किए। इस दौरान आईटीबीपी और पुलिस के जवानों को भी आमंत्रित किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के ऊखीमठ खंड संघ चालक दलवीर सिंह पुजारी ने बताया, शुभ कार्य में सर्वप्रथम आराध्य देवी-देवताओं को आमंत्रित किया जाता है। इसी परंपरा के…
Read More