हल्द्वानी से बड़ी खबर मिली है. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रविवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन के एक गोदाम में छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार दीपक रावत ने रेलवे स्टेशन बाजार, वनभुलपुरा में स्थित गोदाम पर छापा मारा जहां से लगभग 70 क्विंटल की मात्रा में प्रतिबंध पॉलिथीन (सिंगल यूज प्लास्टिक, कैरी बैग) बरामद की गई. आयुक्त दीपक रावत ने यहां 04 दुकानों और 01 बेसमेंट को सील करने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिए जिसके क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ने प्राधिकरण…
Read MoreDay: January 8, 2024
उत्तरकाशी सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो…नगर में जुटा जन सैलाब, दीदी भुली महोत्सव का किया शुभारंभ
उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पेट्रोल पंप से रोड शो की शुरुआत की गई। सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। सोमवार को सीएम धामी उत्तरकाशी पहुंचे। जहां उन्होंने रोड शो किया। सीएम के रोड शो में उत्तरकाशी नगर में जन सैलाब जुटा। रोड शो में प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान,यमुनोत्री संजय डोभाल और पुरोला विधान सभा के विधायक दुर्गेश लाल मौजूद। बड़ी संख्या में लोग यहां सीएम के स्वागत के…
Read Moreउत्तराखंड बालिका दिवस पर 320 मेधावी बालिकाओं का होगा सम्मान, दिए जाएंगे स्मार्ट फोन
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इस बार प्रदेश की 320 मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2022 और 2023 की 10वीं और 12वीं की मेधावी बालिकाओं को सम्मान स्वरूप डिजिटल एजुकेशन डिवाइस (स्मार्ट फोन) दिए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा, महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, जो सभी क्षेत्रों में भागीदारी निभा रही हैं। बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके…
Read Moreराम मंदिर के उद्घाटन से पहले न्यूयॉर्क में माता की चौकी का आयोजन, कार्यक्रम में शामिल हुए मेयर एरिक एडम
अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरी दुनिया भर में धूम मची हुई है। 22 जनवरी को रामलला विराजमान होने वाले है। केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोग बहुत उत्साहित है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम और अंतरराष्ट्रीय मामलों के डिप्टी कमिश्नर दिलीप चौहान भी शामिल हुए। राम मंदिर के उद्घाटन पर बात करते हुए मेयर एरिक एडम ने अपनी…
Read More