देहरादून। रेल मंत्रालय द्वारा टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाईन बनने से क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियां बढेंगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके कार्यकाल में उत्तराखण्ड में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। विशेष तौर पर कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में चारधाम सङक परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना। एयर कनेक्टीवीटी में ऐतिहासिक काम हुए हैं या गतिमान हैं। इससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड की आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से नई दिल्ली में भेंट के दौरान विशेष रूप से 154.58 किमी की टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे का अनुरोध किया था। इसी क्रम में इसे मंजूरी दी गई है। फाईनल लोकेशन सर्वे के लिए 28.95 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दी गई है।
Related posts
-
सिर्फ ‘विज्ञान’ पढ़ने के लिए दांव पर लगाई जान! चमोली में बेरोजगार संघ जिला अध्यक्ष संदीप पवार आमरण अनशन पर बैठे
चमोली (उत्तराखंड): पहाड़ में बुनियादी शिक्षा के हक के लिए चल रहा आंदोलन अब बेहद गंभीर... -
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की वायरल सूची पर सोशल मीडिया में छिड़ा वार
चमोली: सरकारी सहायता राशि की सूची वायरल होने पर भड़की जनता, ‘चहेतों’ को रेवड़ी बांटने पर... -
देशभर में बदले जा सकते हैं पुराने सिम कार्ड, साइबर सुरक्षा जांच के बाद सरकार की बड़ी तैयारी।
टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक, राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठी चिंता नई दिल्ली: भारत सरकार अब पुराने...