चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में भारी बारिश से बाधित हुआ यातायात, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर ठहरने का अनुरोध चमोली/रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बदरीनाथ धाम की ओर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जनपद के भनेरपानी, पीपलकोटी और नंदप्रयाग क्षेत्रों में भारी मलबा और पत्थर गिरने के कारण बाधित हो गया है। इन क्षेत्रों में सड़कें पूरी तरह अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे यात्रा अस्थायी रूप से ठप हो गई है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ओर यात्रा कर रहे…
Read MoreTag: उत्तराखंड-समाचार
जन शिकायतों के समाधान के लिए राज्यव्यापी अभियान, अधिकारियों को मिली सख्त चेतावनी।
राज्य में होगा एक दिन तहसील और थाना दिवस का आयोजन देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि पूरे राज्य में एक दिन तहसील दिवस और एक दिन थाना दिवस आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वयं किसी जनपद में औचक निरीक्षण कर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर विशेष अभियान मुख्यमंत्री ने 6 महीने से अधिक लंबित शिकायतों पर गहरी नाराजगी जताते हुए विशेष समाधान अभियान…
Read Moreउत्तराखंड में शुरू होगा अपना फिल्म फेस्टिवल और राज्य फिल्म पुरस्कार: बंशीधर तिवारी।
फिल्म निर्माण हब बनने की ओर बढ़ा प्रदेश, क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को मिलेगा ओटीटी मंच उत्तराखंड को फिल्म निर्माण गंतव्य बनाने के लिए सरकार गंभीर देहरादून: उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने कहा है कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) के सहयोग से प्रदेश सरकार जल्द ही “उत्तराखंड फिल्म फेस्टिवल” और “उत्तराखंड राज्य फिल्म पुरस्कार” शुरू करने जा रही है। OTT पर…
Read Moreउत्तराखंड के 135 माध्यमिक विद्यालयों में होगी विशेष शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट से सेवा नियमावली को मंजूरी।
दिव्यांग छात्रों को मिलेगी समर्पित शिक्षा, आउटसोर्सिंग की व्यवस्था होगी समाप्त 135 माध्यमिक विद्यालयों में होंगे नियमित विशेष शिक्षक नियुक्त Uttarakhand Teacher Job 2025: उत्तराखंड के 135 माध्यमिक विद्यालयों में दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष शिक्षकों की नियमित भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। हाल ही में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में “उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025” को मंजूरी दे दी गई है, जिससे अब ये भर्तियां नियमित रूप से की जा सकेंगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनाए गए 135 पद शिक्षा विभाग…
Read Moreबड़ी खबर: पंचायती राज विभाग को मिलेगा स्वच्छ भारत अभियान-3 का जिम्मा।
कैबिनेट बैठक में चार अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, 2026 से शुरू होगा मिशन का तीसरा चरण 2026 से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन का तीसरा चरण होगा शुरू देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के तीसरे चरण की कमान पंचायती राज विभाग को सौंपने का निर्णय लिया है। अभी तक इस मिशन का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल विभाग कर रहा था, लेकिन वर्ष 2026 से यह जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग संभालेगा। शहरी क्षेत्रों में यह दायित्व पहले की तरह शहरी विकास विभाग के पास ही…
Read Moreउत्तराखंड की क्षेत्रीय फ़िल्में बनाने पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि बढ़ाकर की गयी ₹2 करोड़ रूपये, जल्द गढ़वाली फ़िल्में दिखेंगी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर।
युवाओं के लिए कार्यशालाओं का आयोजन, फिल्म निर्माण को मिलेगा बढ़ावा अब OTT पर चमकेगा उत्तराखंड का क्षेत्रीय सिनेमा देहरादून: उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई देंगी, जिससे न सिर्फ राज्य के कलाकारों को मंच मिलेगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेगी। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने यह जानकारी फिल्मिंग इकोसिस्टम के विकास पर आयोजित कार्यशाला में दी। नीतिगत सुधार और फिल्म फेस्टिवल की तैयारी कार्यशाला का…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में उठाई उत्तराखण्ड की अहम मांगें, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर दिया ज़ोर।
वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में सीमांत विकास, साहसिक पर्यटन, और नीतिगत सहयोग को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव वाराणसी, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई वरिष्ठ मंत्रीगण शामिल हुए। उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों में…
Read MoreBig Breaking: उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आरक्षण प्रक्रिया में खामी बनी वजह।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर HC की सख्ती। आरक्षण रोटेशन नियमावली के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला नैनीताल: उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 पर संकट के बादल छा गए हैं। नैनीताल हाईकोर्ट ने आरक्षण की नियमावली को लेकर गड़बड़ियों के चलते पूरी चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार द्वारा आरक्षण नियमावली की अधिसूचना जारी नहीं किए जाने के कारण हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए यह फैसला सुनाया। सरकार ने नियमों के बगैर निकाली अधिसूचना शनिवार को ही राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की…
Read Moreमसूरी में घूमने आये युवकों की गुंडागर्दी पर दून पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो गिरफ्तार।
लड़कियों को परेशान करने और स्थानीय लोगों से मारपीट करने वाले पर्यटक दबोचे, अन्य की तलाश जारी मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने और लड़कियों को परेशान कर रहे पर्यटकों को रोकना स्थानीय लोगों को भारी पड़ गया। इस पर दो पर्यटक युवकों ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि स्थानीय नागरिकों से मारपीट भी कर दी। मामले की सूचना मिलते ही मसूरी कोतवाली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसे भी पढ़ें: भारत ने सिंधु जल संधि को किया समाप्त, पाकिस्तान…
Read Moreउत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 की अधिसूचना जारी: प्रदेश में लागू हुई आदर्श आचार सहिंता, हरिद्वार जिला शामिल नहीं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत समय-सारणी, 12 जिलों में होंगे ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड ने आज एक अहम अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के 12 जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में पंचायत चुनाव 2025 की घोषणा की है। यह चुनाव दो चक्रों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ग्राम पंचायतों के सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। चुनाव की समय-सारिणी राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील कुमार ने संविधान के अनुच्छेद…
Read More