दिव्यांग छात्रों को मिलेगी समर्पित शिक्षा, आउटसोर्सिंग की व्यवस्था होगी समाप्त 135 माध्यमिक विद्यालयों में होंगे नियमित विशेष शिक्षक नियुक्त Uttarakhand Teacher Job 2025: उत्तराखंड के 135 माध्यमिक विद्यालयों में दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष शिक्षकों की नियमित भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। हाल ही में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में “उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025” को मंजूरी दे दी गई है, जिससे अब ये भर्तियां नियमित रूप से की जा सकेंगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनाए गए 135 पद शिक्षा विभाग…
Read MoreTag: उत्तराखंड सरकार
बड़ी खबर: पंचायती राज विभाग को मिलेगा स्वच्छ भारत अभियान-3 का जिम्मा।
कैबिनेट बैठक में चार अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, 2026 से शुरू होगा मिशन का तीसरा चरण 2026 से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन का तीसरा चरण होगा शुरू देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के तीसरे चरण की कमान पंचायती राज विभाग को सौंपने का निर्णय लिया है। अभी तक इस मिशन का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल विभाग कर रहा था, लेकिन वर्ष 2026 से यह जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग संभालेगा। शहरी क्षेत्रों में यह दायित्व पहले की तरह शहरी विकास विभाग के पास ही…
Read Moreउत्तराखंड की क्षेत्रीय फ़िल्में बनाने पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि बढ़ाकर की गयी ₹2 करोड़ रूपये, जल्द गढ़वाली फ़िल्में दिखेंगी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर।
युवाओं के लिए कार्यशालाओं का आयोजन, फिल्म निर्माण को मिलेगा बढ़ावा अब OTT पर चमकेगा उत्तराखंड का क्षेत्रीय सिनेमा देहरादून: उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई देंगी, जिससे न सिर्फ राज्य के कलाकारों को मंच मिलेगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेगी। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने यह जानकारी फिल्मिंग इकोसिस्टम के विकास पर आयोजित कार्यशाला में दी। नीतिगत सुधार और फिल्म फेस्टिवल की तैयारी कार्यशाला का…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाराणसी में उठाई उत्तराखण्ड की अहम मांगें, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर दिया ज़ोर।
वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में सीमांत विकास, साहसिक पर्यटन, और नीतिगत सहयोग को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव वाराणसी, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई वरिष्ठ मंत्रीगण शामिल हुए। उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों में…
Read Moreसीएम ने किया गुप्तकाशी और ज्योतिर्मठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन से किया उद्घाटन, बोले- सीमांत क्षेत्रों में पहुंचेगी आधुनिक बैंकिंग सेवा सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा बैंकिंग का लाभ देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून से वर्चुअल माध्यम द्वारा गुप्तकाशी और ज्योतिर्मठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दोनों क्षेत्रों में बैंक शाखाओं के खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से सीमांत और पहाड़ी क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। वित्तीय समावेशन और क्षेत्रीय विकास को…
Read Moreउत्तराखंड में लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा, कलाकारों के विरोध पर लिया संज्ञान।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का बड़ा ऐलान, संस्कृति विभाग से होगा कार्यक्रम आवंटन व भुगतान देहरादून, मुख्य संवाददाता: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के लोक कलाकारों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में लोक कलाकारों को दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि सांस्कृतिक दलों को कार्यक्रम आवंटन और भुगतान अब सीधे संस्कृति निदेशालय के माध्यम से किया जाएगा। इससे कलाकारों को पारदर्शिता और सुविधा दोनों का…
Read Moreखुशखबरी: उत्तराखंड के लेखकों और कवियों को मिलेगा ₹2 लाख तक का प्रकाशन अनुदान।
धनाभाव से जूझ रहे साहित्यकारों के लिए राज्य सरकार की सराहनीय पहल, संस्कृति निदेशालय देगा आर्थिक सहायता देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के उभरते साहित्यकारों, लेखकों और कवियों को एक नई राह देने की पहल की है। धनाभाव के कारण अपनी रचनाओं को प्रकाशित नहीं कर पा रहे लेखकों को अब ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सहायता लेखकों को अपनी अप्रकाशित पांडुलिपियों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित कराने के लिए दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: Big Breaking: उत्तराखंड में बाहरी राज्य के लोगों के कैसे बनें…
Read Moreसरकारी योजना: SC/ST लोक कलाकारों को उत्तराखंड सरकार दे रही, मुफ्त वाद्य यंत्र और पारंपरिक वेशभूषा।
ढोल-दमाऊं से लेकर रणसिंग और मसकबीन मिलेगा निःशुल्क, पारंपरिक संस्कृति को संजोने के लिए कलाकारों को मिलेगा सरकार की ओर से जीवन में एक बार लाभ देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के पारंपरिक लोक कलाकारों को बड़ी सौगात दी जा रही है। संस्कृति विभाग की इस योजना के तहत पात्र कलाकारों को निःशुल्क पारंपरिक वाद्य यंत्र (जैसे ढोल, दमाऊं, मसकबीन, रणसिंग, तुरही, नगाड़ा, ढाल-तलवार आदि) एवं पारंपरिक वेश-भूषा प्रदान की जाएगी। इसे भी पढ़ें: सीएम धामी ने ‘एक देश-एक चुनाव’ को बताया,…
Read Moreजनविरोध के चलते उत्तराखंड में नवसृजित मदिरा दुकानें होंगी बंद, सरकार ने दिए सख्त निर्देश।
2025 की आबकारी नीति के तहत जनसंवेदनाओं और स्थानीय विरोध को देखते हुए रद्द किए जाएंगे अनुज्ञापन, शासन को भेजा जाएगा रिफंड प्रस्ताव देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने जनविरोध और जनसंवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए वित्तीय वर्ष 2025 में नवसृजित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। शासन ने आबकारी नीति 2025 (त्रिवर्षीय) के नियम 28.1 एवं 28.4(a) के तहत यह बड़ा फैसला लिया है। इसे भी पढ़ें: देहरादून में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चौकी इंचार्ज, एक लाख की रिश्वत मांगने पर विजिलेंस ने दबोचा।…
Read Moreदुष्कर्म पीड़िता को 23 साल की उम्र तक मिलेगी 4000 रुपये मासिक सहायता, नवजात की भी होगी संपूर्ण देखभाल।
दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग गर्भवती लड़कियों की, देखभाल की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने दुष्कर्म की शिकार होकर गर्भवती हुई नाबालिग लड़कियों के लिए बड़ा और संवेदनशील कदम उठाया है। राज्य सरकार अब ऐसी पीड़ित बालिकाओं की देखभाल, शिक्षा, पुनर्वास और नवजात शिशु के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उठाएगी। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य ने बताया कि यह पहल केंद्र सरकार की 100 प्रतिशत वित्त पोषित योजना के तहत की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पीड़ित बालिकाओं को न केवल…
Read More