महत्वपूर्ण सूचना: सीएम धामी के निर्देश पर मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ से निपटने के लिए, 30 जून को इन जनपदों में होगी मॉक ड्रिल।

आपदा प्रबंधन विभाग की बड़ी तैयारी, सचिव विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए 30 जून को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल बाढ़ के समय राहत और बचाव कार्यों को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम होगा। आईआरएस प्रणाली के तहत होगा आयोजन आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव श्री विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में…

Read More

देहरादून और मसूरी वन प्रभाग की “मियावाकी तकनीक से पौधरोपण” योजना संदेह के घेरे में, एक पौधे की लागत 10 की बजाय 100 रुपये दर्शायी।

पौधरोपण योजना में अनियमितता की बू: जापानी तकनीक की लागत और प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल, 52 लाख रुपये खर्च पर जताई आपत्ति मामले की शुरुआत: जापानी मियावाकी तकनीक से पौधरोपण योजना पर विवाद विशेष सवांददाता: उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी वन प्रभाग में जापान की प्रचलित मियावाकी तकनीक से हरियाली बढ़ाने की योजना को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। इस योजना के प्रस्ताव में अनियमितताओं की आशंका जताई गई है। वन संरक्षक अनुसंधान हल्द्वानी के सीसीएफ (कार्ययोजना) संजीव चतुर्वेदी ने इस योजना को दुनिया की सबसे महंगी…

Read More

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में सहकारिता विभाग में नए पद को मंजूरी, सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय।

सहकारिता, पशुपालन और धार्मिक पर्यटन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई विभागों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से मीडिया को निर्णयों की जानकारी दी। कैबिनेट ने सहकारिता विभाग में उप निबंधक (ऑडिट) के लेवल 11 के एक निसंवर्गीय पद को 5 वर्षों के लिए सृजित करने को मंजूरी दी है। यह कदम विभागीय कार्यों को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने…

Read More

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर त्रिजुगीनारायण के पास क्रैश, सात लोगों की मौत की सूचना।

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा, खराब मौसम बना दुर्घटना का कारण रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा रुद्रप्रयाग जनपद के गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हेलीकॉप्टर में थे 7 लोग सवार, सभी की मौत की सूचना आरंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पांच यात्री,…

Read More

कैंची धाम में श्रद्धालुओं के लिए समुचित प्रबंधन के निर्देश: मुख्यमंत्री धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम मेले के प्रबंधन के लिए तात्कालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाने के दिए निर्देश; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर रहेगा विशेष जोर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जरूरी हुआ मजबूत प्रबंधन देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम में प्रतिवर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने मेले के कुशल प्रबंधन के लिए तात्कालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों पर…

Read More

देहरादून में रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने किया डिपोर्ट।

पटेलनगर क्षेत्र में पकड़े गए थे फर्जी दस्तावेजों के साथ, बीएसएफ के माध्यम से बांग्लादेश एजेंसी को सौंपे गए एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई देहरादून: पटेलनगर क्षेत्र में 20 मई को सत्यापन अभियान के दौरान उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। ये सभी काफी समय से देहरादून में अवैध रूप से रह रहे थे, जिनमें से कुछ ने फर्जी आधार कार्ड भी बना रखे थे। डिपोर्ट की कार्रवाई में बीएसएफ का सहयोग…

Read More

सेलाकुई में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए कंपनी कर्मी की मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार।

रात को ड्यूटी से लौट रहे थे श्रवण सिंह, सीसीटीवी फुटेज से हुई डंपर चालक की पहचान सेलाकुई (देहरादून): उत्तराखंड के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कंपनी कर्मचारी की जान चली गई। एमजी साहनी कंपनी में कार्यरत श्रवण सिंह (45) को डंपर ने कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया है। रात को घर लौटते वक्त हुआ हादसा सेलाकुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेबर चौक के पास शुक्रवार…

Read More

उत्तराखंड सरकार दे रही निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों के विवाह पर ₹50,000 की आर्थिक सहायता।

दो पुत्रियों तक मिलेगा लाभ, आय और उम्र की शर्तें निर्धारित; ऑनलाइन होंगे आवेदन देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों को सहारा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य की निराश्रित विधवा महिलाओं को उनकी अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह के लिए प्रति पुत्री ₹50,000 का अनुदान दिया जाएगा। यह योजना सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। पात्रता: कौन ले सकता है योजना का लाभ? इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो राज्य सरकार…

Read More

उत्तराखंड में सरकारी राशन वितरण ठप, जून माह का राशन भी संकट में।

नई पीओएस मशीनों की वजह से सर्वर बंद, आठ जिलों में नहीं बंट पाया राशन देहरादून: उत्तराखंड में मई 2025 का सरकारी राशन अब तक बंट नहीं पाया है। कारण है, राज्यभर में सर्वर ठप होना और नई पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीनों की स्थापना। आठ जिलों में इन मशीनों के इंस्टॉलेशन का काम चल रहा है, जिससे पूरे प्रदेश का सर्वर प्रभावित हुआ है। वहीं, जिन जिलों में पहले से ये मशीनें थीं, वहां भी तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। देहरादून: मई का राशन अधूरा, जून का वितरण…

Read More

चमोली थराली पुल हादसा: निर्माणाधीन पुल गिरा, तीन PWD इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सख्त कार्रवाई, पुल निर्माण में लापरवाही उजागर; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल प्राणमती नदी पर गिरा निर्माणाधीन पुल गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड में एक बड़ा हादसा उस वक्त हुआ जब दुगी, रतगांव मोटर मार्ग पर प्राणमती नदी के ऊपर निर्माणाधीन मॉड्यूलर वैली ब्रिज धराशायी हो गया। यह पुल बुधवार को निर्माण के दौरान ही ढह गया, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इसे भी पढ़ें: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पशु कटान में लिप्त आरोपी को…

Read More