नैनी सैनी एयरपोर्ट के विस्तार पर खर्च होंगे 450 करोड़, उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सीमांत जिलों में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ और चमोली के गौचर हवाई पट्टी का संचालन अब भारतीय वायु सेना (IAF) करेगी। वहीं, पिथौरागढ़ का नैनी सैनी एयरपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधीन होगा। प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर 450 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इससे यहां बढ़ते एयर…
Read Moreथराली आपदा: सीएम धामी बोले– हर मुश्किल घड़ी में सरकार आपके साथ, प्रभावितों को मिली राहत राशि।
मुख्यमंत्री ने स्थलीय और हवाई निरीक्षण कर दिए अफसरों को कड़े निर्देश चमोली: थराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों का रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। सीएम ने प्रभावित परिवारों से सीधे मुलाकात की और आश्वासन दिया कि हर मुश्किल समय में सरकार उनके साथ खड़ी है। निरीक्षण के दौरान कुछ महिलाओं ने सीएम की गाड़ी के आगे आकर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री तुरंत वाहन से उतरकर उनसे मिले और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा ने कई परिवारों को अपार दुख दिया है…
Read Moreथराली आपदा पीड़ितों को मिलेगा 5-5 लाख मुआवज़ा: CM धामी का बड़ा ऐलान।
भवन और प्रतिष्ठान पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर भी मिलेगी सहायता देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली आपदा में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का बड़ा ऐलान किया है। साथ ही जिन लोगों के भवन और प्रतिष्ठान आपदा में पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें भी पांच-पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी। शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद सीएम धामी ने थराली आपदा और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और…
Read Moreआपदा में मौत के 72 घंटे के भीतर मिलेगी आर्थिक सहायता : सीएम धामी।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, आपदा प्रबंधन सचिव ने मांगी नुकसान की रिपोर्ट 72 घंटे में अनुग्रह राशि देने के निर्देश देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में आपदा के दौरान किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर प्रभावित परिवार को 72 घंटे के भीतर अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाए। यदि मृतक की शिनाख्त या अन्य कारणों से देरी होती है तो अधिकतम एक सप्ताह के भीतर सहायता राशि अवश्य दी जानी चाहिए। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार…
Read Moreऋषिकेश में पुलिस को बड़ी सफलता: 13.58 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।
नाव घाट चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी ऋषिकेश: त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस ने नाव घाट पर चेकिंग अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13.58 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें: कालेश्वर बनकर ठगने वाला महमूद गिरफ्तार, युवतियों से करता था अश्लील हरकत। कोतवाल प्रदीप राणा ने जानकारी दी कि त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार टीम के साथ संदिग्धों की चेकिंग…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में महिलाओं और सफाई कर्मियों से की मुलाकात।
महिलाओं के कार्यों की सराहना गैरसैंण: भराड़ीसैंण में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर फीडबैक भी लिया। इसे भी पढ़ें: कालेश्वर बनकर ठगने वाला महमूद गिरफ्तार, युवतियों से करता था अश्लील हरकत। मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों…
Read Moreकालेश्वर बनकर ठगने वाला महमूद गिरफ्तार, युवतियों से करता था अश्लील हरकत।
रुद्रपुर: सनातन धर्म और तांत्रिक विद्या की आड़ में लोगों को ठगने और युवतियों से अश्लील हरकत करने वाले ढोंगी बाबा महमूद उर्फ कालेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से लोगों को चमत्कार और बीमारी दूर करने का झांसा देकर शिकार बना रहा था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बाजपुर चौकी दोराहा क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दो बेटियां लंबे समय से बीमार थीं। इलाज न मिलने पर परिवार परेशान था। इसी बीच परिचित के जरिए…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने 8,299 श्रमिक परिवारों को दी बड़ी सौगात, ₹24.85 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर।
उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का विशेष अभियान, श्रमिकों को सीधा लाभ देहरादून: उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत श्रमिक एवं श्रमिकों के आश्रितों के 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक क्लिक के जरिए ₹24,85,19,700/- (चौबीस करोड़ पचासी लाख उन्नीस हजार सात सौ रुपये) की राशि ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस विशेष अभियान के अंतर्गत…
Read Moreउत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम: CM धामी ने 220 नए चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
मुख्यमंत्री बोले – आप मात्र चिकित्सक नहीं, देवभूमि के आरोग्य प्रहरी हैं देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह क्षण उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि “आप केवल डॉक्टर नहीं बल्कि देवभूमि के आरोग्य प्रहरी हैं।” अब आप सभी को प्रदेश की चिकित्सा को और…
Read Moreपौड़ी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भूवैज्ञानिक निरीक्षण, अतिवृष्टि से पहाड़ी ढालों पर भारी क्षति।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित समिति ने किया सर्वेक्षण पौड़ी: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भूवैज्ञानिक अध्ययन किया गया। 12 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक भू वैज्ञानिकों की समिति ने तहसील पौड़ी एवं चौबट्टाखाल अंतर्गत ग्राम सैंजी, कलगड़ी, बुरांसी, कोटा, क्यार्द, कलूण, रैदुल सहित कई प्रभावित गांवों का भौतिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्री स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में शासन से समिति गठित करने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद भूतत्व एवं खनिकर्म…
Read More