सीएम धामी ने मंदिरों के सौन्दर्यीकरण व आपदा राहत कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की।

धार्मिक स्थलों के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों में धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत की है। इस निर्णय से स्थानीय श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तरकाशी और मोरी ब्लॉक को मिला सौन्दर्यीकरण का तोहफ़ा सीएम धामी ने जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ओडाठा (बामसू गांव) में महासू देवता के पास सौन्दर्यीकरण एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण हेतु ₹99 लाख…

Read More

उत्तराखंड आपदा से ₹5700 करोड़ का नुकसान, केंद्र से मांगा आर्थिक पैकेज।

राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, 5702 करोड़ रुपये की विशेष सहायता की मांग देहरादून: उत्तराखंड में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुँचाया है। राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजकर ₹5702.15 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की मांग की है। प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) आरके सुधांशु और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने नई दिल्ली में केंद्रीय अफसरों को मसौदा सौंपा। इसमें बताया गया कि आपदा से कई विभागों को सीधा नुकसान हुआ है।…

Read More

थराली आपदा पीड़ितों को मिलेगा 5-5 लाख मुआवज़ा: CM धामी का बड़ा ऐलान।

भवन और प्रतिष्ठान पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर भी मिलेगी सहायता देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली आपदा में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का बड़ा ऐलान किया है। साथ ही जिन लोगों के भवन और प्रतिष्ठान आपदा में पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें भी पांच-पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी। शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद सीएम धामी ने थराली आपदा और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और…

Read More