मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल ली बैठक देहरादून: रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जिलों में बादल फटने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों से फोन पर बात की और राहत-बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आपदा प्रबंधन पर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति तत्काल…
Read MoreCategory: मौसम
आपदा प्रभावित स्यानाचट्टी पहुंचे सीएम धामी, अस्थाई झील का किया निरीक्षण – पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। स्यानाचट्टी के पास गडगाड गदेरे से आए मलबे के कारण यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था, जिससे एक अस्थाई झील निर्मित हो गई। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा गाद को हटाने…
Read Moreथराली आपदा: सीएम धामी बोले– हर मुश्किल घड़ी में सरकार आपके साथ, प्रभावितों को मिली राहत राशि।
मुख्यमंत्री ने स्थलीय और हवाई निरीक्षण कर दिए अफसरों को कड़े निर्देश चमोली: थराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों का रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। सीएम ने प्रभावित परिवारों से सीधे मुलाकात की और आश्वासन दिया कि हर मुश्किल समय में सरकार उनके साथ खड़ी है। निरीक्षण के दौरान कुछ महिलाओं ने सीएम की गाड़ी के आगे आकर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री तुरंत वाहन से उतरकर उनसे मिले और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा ने कई परिवारों को अपार दुख दिया है…
Read Moreआपदा में मौत के 72 घंटे के भीतर मिलेगी आर्थिक सहायता : सीएम धामी।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, आपदा प्रबंधन सचिव ने मांगी नुकसान की रिपोर्ट 72 घंटे में अनुग्रह राशि देने के निर्देश देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में आपदा के दौरान किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर प्रभावित परिवार को 72 घंटे के भीतर अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाए। यदि मृतक की शिनाख्त या अन्य कारणों से देरी होती है तो अधिकतम एक सप्ताह के भीतर सहायता राशि अवश्य दी जानी चाहिए। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार…
Read Moreपौड़ी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भूवैज्ञानिक निरीक्षण, अतिवृष्टि से पहाड़ी ढालों पर भारी क्षति।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित समिति ने किया सर्वेक्षण पौड़ी: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भूवैज्ञानिक अध्ययन किया गया। 12 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक भू वैज्ञानिकों की समिति ने तहसील पौड़ी एवं चौबट्टाखाल अंतर्गत ग्राम सैंजी, कलगड़ी, बुरांसी, कोटा, क्यार्द, कलूण, रैदुल सहित कई प्रभावित गांवों का भौतिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्री स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में शासन से समिति गठित करने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद भूतत्व एवं खनिकर्म…
Read Moreधराली आपदा रेस्क्यू ऑपरेशन: 1308 लोगों का बचाव, हर्षिल में युद्ध स्तर पर जारी राहत कार्य।
SDRF, NDRF, सेना और वायुसेना की संयुक्त कार्रवाई विशेष सवांददाता: उत्तरकाशी ज़िले के धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। IG SDRF के नेतृत्व में Incident Commandant Post (ICP) धराली में स्थापित की गई है, जहां से सभी SAR (Search and Rescue) एजेंसियों को सेक्टरों में बाँटकर प्रभावी समन्वय के साथ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लगातार हेलिकॉप्टर से आपूर्ति और रेस्क्यू आपदा प्रभावित क्षेत्र में अब तक 431 sorties की गई हैं। वायुसेना के Chinook, MI, ALH, आर्मी के Cheetah,…
Read Moreहर्षिल घाटी में UPCL का कमाल: एयरलिफ्ट और माइक्रो हाइड्रो ग्रिड से मुश्किल हालात में बिजली बहाल।
भीषण आपदा के बीच UPCL ने त्वरित कार्रवाई कर अल्प समय में घाटी को दी रोशनी, सेना और प्रशासन के सहयोग से संभव हुआ मिशन आपदा के बाद अंधेरे में डूबी हर्षिल घाटी धराली: उत्तरकाशी जनपद की हर्षिल घाटी हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण पूरी तरह अंधेरे में डूब गई थी। लगातार भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से पोल, तार, ट्रांसफार्मर और उपसंस्थानों को भारी क्षति पहुँची। सड़क मार्ग बाधित होने से राहत सामग्री और बिजली बहाल करने के उपकरण पहुँचाना बेहद चुनौतीपूर्ण…
Read Moreउत्तरकाशी आपदा: सीएम धामी ने दिया एक माह का वेतन, युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य जारी।
मुख्यमंत्री ने देर रात आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर समीक्षा की, हरसंभव मदद का भरोसा राज्य सरकार का राहत अभियान युद्धस्तर पर जारी उत्तरकाशी: धराली और हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं राहत प्रयासों की कमान संभाल ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए अपने एक माह का वेतन प्रदान करने की घोषणा…
Read Moreरुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से मची तबाही: राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी, 1600 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए त्वरित राहत के निर्देश रुद्रप्रयाग में रातभर हुई बारिश ने मचाई तबाही रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में बीती रात हुई अतिवृष्टि ने कई क्षेत्रों में आपात स्थिति पैदा कर दी। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, चमेली, रूमसी, चमरारा और विजयनगर गांवों में सौड़ी गदेरे और बेडू बगड़ नाले के उफान से भवनों, गौशालाओं और संपर्क मार्गों में भारी नुकसान हुआ है। करीब 8-10 घरों में मलबा घुस गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रातः 6:00…
Read MoreNaitwar Mori HPS बैराज से टॉन्स नदी में छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी, जनता से सावधानी बरतने की अपील।
ट्रैश रैक में जमा मलबे की होगी सफाई, जल प्रवाह में अवरोध और हेड लॉस की समस्या के समाधान हेतु बैराज के खोले जाएंगे गेट 13 जुलाई को बैराज की ट्रैश रैक की होगी सफाई, गेट खोलकर छोड़ा जाएगा पानी उत्तरकाशी: नैटवार मोरी जलविद्युत परियोजना (Naitwar Mori HPS) के बैराज में ट्रैश रैक में अत्यधिक मात्रा में मलबा (debris) एकत्र हो जाने से जल प्रवाह बाधित हो गया है और हेड लॉस में भी बढ़ोतरी देखी गई है। इस समस्या के समाधान हेतु दिनांक 13 जुलाई 2025 को बैराज की…
Read More