Naitwar Mori HPS बैराज से टॉन्स नदी में छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी, जनता से सावधानी बरतने की अपील।

ट्रैश रैक में जमा मलबे की होगी सफाई, जल प्रवाह में अवरोध और हेड लॉस की समस्या के समाधान हेतु बैराज के खोले जाएंगे गेट

13 जुलाई को बैराज की ट्रैश रैक की होगी सफाई, गेट खोलकर छोड़ा जाएगा पानी

उत्तरकाशी: नैटवार मोरी जलविद्युत परियोजना (Naitwar Mori HPS) के बैराज में ट्रैश रैक में अत्यधिक मात्रा में मलबा (debris) एकत्र हो जाने से जल प्रवाह बाधित हो गया है और हेड लॉस में भी बढ़ोतरी देखी गई है। इस समस्या के समाधान हेतु दिनांक 13 जुलाई 2025 को बैराज की ट्रैश रैक की सफाई प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक की जाएगी। यह जानकारी बैराज इंचार्ज श्री कुलदीप लखेड़ा द्वारा दी गई है।

जल स्तर कम करने के लिए बैराज के खोले जाएंगे गेट 

सफाई प्रक्रिया के दौरान बैराज के गेट खोलकर जल स्तर को नीचे किया जाएगा ताकि ट्रैश रैक की प्रभावी सफाई संभव हो सके। इस दौरान लगभग 250 क्यूमेक्स पानी को टॉन्स नदी में छोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी बोले: अब मेरिट ही बनेगी उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का आधार।

पानी छोड़े जाने के कारण टॉन्स नदी में जल प्रवाह अचानक तेज हो सकता है तथा नदी का जल स्तर भी अचानक बढ़ सकता है। इस स्थिति में नीचे के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और नदी के निकट न जाने का अनुरोध किया गया है।

SJVN की जिम्मेदारीपूर्ण पहल, सुरक्षा को प्राथमिकता

नैटवार मोरी HPS प्रशासन ने जनता से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक समूहों और स्थानीय माध्यमों से साझा करें ताकि कोई भी व्यक्ति अनजान न रहे और किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

SJVN द्वारा संचालित नैटवार मोरी जलविद्युत परियोजना में यह कार्यवाही सुरक्षा और संचालन की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। ट्रैश रैक की सफाई से भविष्य में जल प्रवाह की निरंतरता सुनिश्चित होगी और ऊर्जा उत्पादन भी सुचारू रहेगा।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: 15 से अधिक नाबालिग लड़कियों को बेचे जाने का खुलासा।

Related posts