अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान देहरादून: मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जनपद के कई इलाकों में अगले 3 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। धारी, कालाढूंगी, रामगढ़, कोटाबाग, रानीखेत, मुक्तेश्वर और जागेश्वर धाम सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ मूसलाधार वर्षा हो सकती है। जनपद ऊधमसिंह नगर के किच्छा, गदरपुर, खटीमा और सितारगंज समेत आसपास के क्षेत्रों में भी गरज, बिजली और मध्यम से तीव्र वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने…
Read MoreAuthor: nandapathexpress
सीएम धामी का मास्टर स्ट्रोक: अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 10% आरक्षण।
उत्तराखंड सरकार ने जारी की “अग्निवीर क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025” देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने वादे को निभाते हुए सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब उत्तराखंड के सरकारी विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। सोमवार को कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की ओर से इस संबंध में “अग्निवीर क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025” विधिवत जारी कर दी गई। इसे भी पढ़ें: आपदा प्रभावित स्यानाचट्टी पहुंचे सीएम धामी, अस्थाई झील का किया निरीक्षण – पीड़ितों को हर संभव मदद का…
Read Moreबादल फटने से हड़कंप: चौबीस घंटे अलर्ट रहें अधिकारी – CM धामी।
मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल ली बैठक देहरादून: रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जिलों में बादल फटने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों से फोन पर बात की और राहत-बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आपदा प्रबंधन पर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति तत्काल…
Read Moreआपदा प्रभावित स्यानाचट्टी पहुंचे सीएम धामी, अस्थाई झील का किया निरीक्षण – पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। स्यानाचट्टी के पास गडगाड गदेरे से आए मलबे के कारण यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था, जिससे एक अस्थाई झील निर्मित हो गई। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा गाद को हटाने…
Read Moreबड़ी खबर: वायु सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टी का संचालन।
नैनी सैनी एयरपोर्ट के विस्तार पर खर्च होंगे 450 करोड़, उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सीमांत जिलों में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ और चमोली के गौचर हवाई पट्टी का संचालन अब भारतीय वायु सेना (IAF) करेगी। वहीं, पिथौरागढ़ का नैनी सैनी एयरपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधीन होगा। प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर 450 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इससे यहां बढ़ते एयर…
Read Moreथराली आपदा: सीएम धामी बोले– हर मुश्किल घड़ी में सरकार आपके साथ, प्रभावितों को मिली राहत राशि।
मुख्यमंत्री ने स्थलीय और हवाई निरीक्षण कर दिए अफसरों को कड़े निर्देश चमोली: थराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों का रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। सीएम ने प्रभावित परिवारों से सीधे मुलाकात की और आश्वासन दिया कि हर मुश्किल समय में सरकार उनके साथ खड़ी है। निरीक्षण के दौरान कुछ महिलाओं ने सीएम की गाड़ी के आगे आकर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री तुरंत वाहन से उतरकर उनसे मिले और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा ने कई परिवारों को अपार दुख दिया है…
Read Moreथराली आपदा पीड़ितों को मिलेगा 5-5 लाख मुआवज़ा: CM धामी का बड़ा ऐलान।
भवन और प्रतिष्ठान पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर भी मिलेगी सहायता देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली आपदा में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का बड़ा ऐलान किया है। साथ ही जिन लोगों के भवन और प्रतिष्ठान आपदा में पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें भी पांच-पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी। शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद सीएम धामी ने थराली आपदा और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और…
Read Moreआपदा में मौत के 72 घंटे के भीतर मिलेगी आर्थिक सहायता : सीएम धामी।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, आपदा प्रबंधन सचिव ने मांगी नुकसान की रिपोर्ट 72 घंटे में अनुग्रह राशि देने के निर्देश देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में आपदा के दौरान किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर प्रभावित परिवार को 72 घंटे के भीतर अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाए। यदि मृतक की शिनाख्त या अन्य कारणों से देरी होती है तो अधिकतम एक सप्ताह के भीतर सहायता राशि अवश्य दी जानी चाहिए। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार…
Read Moreऋषिकेश में पुलिस को बड़ी सफलता: 13.58 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।
नाव घाट चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपी ऋषिकेश: त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस ने नाव घाट पर चेकिंग अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13.58 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें: कालेश्वर बनकर ठगने वाला महमूद गिरफ्तार, युवतियों से करता था अश्लील हरकत। कोतवाल प्रदीप राणा ने जानकारी दी कि त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार टीम के साथ संदिग्धों की चेकिंग…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में महिलाओं और सफाई कर्मियों से की मुलाकात।
महिलाओं के कार्यों की सराहना गैरसैंण: भराड़ीसैंण में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर फीडबैक भी लिया। इसे भी पढ़ें: कालेश्वर बनकर ठगने वाला महमूद गिरफ्तार, युवतियों से करता था अश्लील हरकत। मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों…
Read More