पटेलनगर क्षेत्र के गोरखपुर में रास्ते को लेकर हुए झगड़े ने ले ली एक जीवन की बलि, SSP के निर्देश पर पुलिस ने 48 घंटे में किया आरोपियों को गिरफ्तार देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के गोरखपुर इलाके में दो सगे भाइयों के बीच ज़मीनी रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद एक दर्दनाक मोड़ पर खत्म हुआ। मारपीट के दौरान आई चोटों के कारण एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 13 जुलाई की है, जब मृतक पप्पू निवासी गोरखपुर चौक, अपने भाई राजू और…
Read MoreAuthor: nandapathexpress
डा. तृप्ता ठाकुर को मिली उत्तराखण्ड तकनीकी शिक्षा की कमान, 3 वर्षों के लिए हुई नियुक्ति।
भारत सरकार की वरिष्ठ अधिकारी और एनपीटीआई महानिदेशक बनीं वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की नई कुलपति देहरादून: वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून को अब एक नई और अनुभवी नेतृत्वकर्ता मिल गई हैं। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (NPTI) की महानिदेशक डा. तृप्ता ठाकुर को विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त किया गया है। डा. तृप्ता ठाकुर की नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम-2005 की धारा 9(1) और 9(2) के तहत गठित अन्वेषण समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल में से की गई है।…
Read Moreहरेला पर्व पर उत्तराखण्ड में पांच लाख पौधे रोपकर रचा गया पर्यावरण संरक्षण का नया इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, ‘धरती माँ का ऋण चुकाओ’ थीम पर हुआ राज्यव्यापी अभियान देहरादून: उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज परिसर में राज्यव्यापी पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपते हुए ‘हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला सिर्फ एक…
Read Moreदून पुलिस की सख्ती: नाबालिक लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने वाले फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
महिला और बाल अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुटी देहरादून पुलिस नाबालिग लड़कियों को भगाने के मामले में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी देहरादून: सहसपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती और उसकी सहेली को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त भारत निषाद को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में एक अन्य अभियुक्त मोहित जैन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दिनांक 16/06/2025 को रामपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना सहसपुर में तहरीर दी गई थी कि…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: बालिका शिक्षा, स्मार्ट स्कूल और कौशल विकास पर विशेष फोकस।
“उत्तराखंड में शिक्षा को नई ऊंचाई देने की तैयारी, ड्रॉपआउट रोकने और स्मार्ट क्लास बढ़ाने पर जोर” शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए समेकित प्रयास करें: मुख्यमंत्री का निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शिक्षा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में गुणवत्ता आधारित शिक्षा के लिए समेकित प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली, छठी और नवीं कक्षा में विद्यार्थियों के प्रवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रवेशोत्सव अभियान…
Read Moreढोंगी बाबाओं पर दून पुलिस का शिकंजा 34 गिरफ्तार, अब तक 82 फर्जी साधु पकड़े गए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर “ऑपरेशन कालनेमि” की बड़ी सफलता देवभूमि में ढोंगियों का पर्दाफाश, तीसरे दिन 34 फर्जी साधु गिरफ्तार देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में चल रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत दून पुलिस ने तीसरे दिन 34 फर्जी साधुओं को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। ये सभी लोग साधु-संतों का भेष धारण कर आस्था के नाम पर ठगी कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि इनमें से 23 आरोपी अन्य राज्यों से आए थे और 11 स्थानीय स्तर पर सक्रिय थे। महिलाओं…
Read Moreलंदन में बड़ा विमान हादसा: टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ क्रैश, आग की लपटों में तब्दील हुआ प्लेन।
टेकऑफ़ के बाद अचानक विमान में लगी आग, राहत और बचाव कार्य जारी; मृतकों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं लंदन: लंदन में आज एक बड़ा विमान हादसा हो गया जब एक यात्री विमान टेकऑफ़ के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में अचानक आग लग गई और वह कुछ ही मिनटों में आग के गोले में तब्दील हो गया। दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए मृतकों और घायलों की संख्या का आकलन अभी जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान ने हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी…
Read MoreNaitwar Mori HPS बैराज से टॉन्स नदी में छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी, जनता से सावधानी बरतने की अपील।
ट्रैश रैक में जमा मलबे की होगी सफाई, जल प्रवाह में अवरोध और हेड लॉस की समस्या के समाधान हेतु बैराज के खोले जाएंगे गेट 13 जुलाई को बैराज की ट्रैश रैक की होगी सफाई, गेट खोलकर छोड़ा जाएगा पानी उत्तरकाशी: नैटवार मोरी जलविद्युत परियोजना (Naitwar Mori HPS) के बैराज में ट्रैश रैक में अत्यधिक मात्रा में मलबा (debris) एकत्र हो जाने से जल प्रवाह बाधित हो गया है और हेड लॉस में भी बढ़ोतरी देखी गई है। इस समस्या के समाधान हेतु दिनांक 13 जुलाई 2025 को बैराज की…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी बोले: अब मेरिट ही बनेगी उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का आधार।
सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र पर कार्य कर रही सरकार: मुख्यमंत्री मेरिट, प्रतिभा और पारदर्शिता ही होगी चयन का आधार: मुख्यमंत्री धामी देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब उत्तराखंड में राजकीय सेवाओं में चयन केवल और केवल मेरिट, प्रतिभा और योग्यता के आधार पर ही होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पूरे विश्वास एवं लगन के साथ परीक्षाओं की तैयारी करें क्योंकि अब चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है। उन्होंने यह बात शनिवार को…
Read Moreलखनऊ में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: 15 से अधिक नाबालिग लड़कियों को बेचे जाने का खुलासा।
राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात तक फैला था नेटवर्क, “ब्लाइंड मैरेज” और गुलामी के लिए होती थी बिक्री लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 15 से अधिक नाबालिग लड़कियों को झांसा देकर विभिन्न राज्यों में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से मानव तस्करी के एक खतरनाक जाल का खुलासा हुआ है, जो अब तक अंधेरे में था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह के सदस्य गरीब और पिछड़े तबके की लड़कियों को बहला-फुसलाकर…
Read More