उत्तराखंड के सबसे बड़े LUCC चिटफंड घोटाले की, अब होगी सीबीआई जांच।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मंजूरी, देशभर में 189 करोड़ की ठगी का मामला 92 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सीबीआई को सौंपा गया देहरादून: उत्तराखंड में हुए LUCC चिटफंड घोटाले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को सीबीआई को हस्तांतरित करने की अनुमोदना दे दी है। आरोप है कि एक फर्जी सहकारी समिति बनाकर उत्तराखंड समेत देशभर में करीब 189 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। LUCC नाम की चिटफंड कंपनी ने राज्य के दूरस्थ पहाड़ी गांवों…

Read More

छात्रवृत्ति घोटाले पर मुख्यमंत्री धामी सख्त: 92 शिक्षण संस्थाएं जांच के घेरे में, मुख्यमंत्री ने दिए SIT जांच के निर्देश।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर पंजीकृत कुछ शिक्षण संस्थाओं द्वारा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि के गबन की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस प्रकरण की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) के गठन के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ संस्थाएं जिनमें मदरसे, संस्कृत विद्यालय और निजी स्कूल शामिल हैं, ने छात्रों की संख्या, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज फर्जी दिखाकर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति प्राप्त की। 2021-22…

Read More

अपर आदर्श कॉलोनी के पांच नाबालिग कांवड़ यात्रियों की बाइक का दर्दनाक हादसा: दो की मौत, तीन घायल।

भानियावाला फ्लाईओवर हादसा: तेज रफ्तार और लापरवाही पड़ी भारी, मृतकों में शामिल है एक मुस्लिम किशोर हरिद्वार से लौट रहे थे गंगाजल लेकर देहरादून देहरादून: सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी किशोर हरिद्वार से गंगाजल लेकर देहरादून लौट रहे थे और भानियावाला फ्लाईओवर पर यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे तेज बारिश के दौरान पांच नाबालिग एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से जा रहे थे।…

Read More

उत्तराखंड में रेफरल सिस्टम पर बड़ा फैसला: CM धामी के निर्देश पर CMO-CMS को सख्त आदेश, SOP होगी लागू।

स्वास्थ्य सचिव ने की प्रदेश भर के CMO और CMS के साथ समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सचिवालय में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) और उप-जिला अस्पतालों के प्रमुख अधीक्षकों (CMS) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य फोकस प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और रेफरल प्रणाली को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाना था। हर रेफरल के लिए CMS होंगे जिम्मेदार, SOP की तैयारी के निर्देश स्वास्थ्य…

Read More

निवेश उत्सव रुद्रपुर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ₹1342.84 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

रुद्रपुर में विकास का महोत्सव: 20 से अधिक परियोजनाओं की शुरुआत रुद्रपुर, उत्तराखंड: शनिवार को रुद्रपुर में आयोजित निवेश उत्सव कार्यक्रम 2025 के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कुल ₹1342.84 करोड़ की 20 से अधिक विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 16 योजनाओं का शिलान्यास और 4 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। ₹79.34 करोड़ की 4 योजनाओं का लोकार्पण लोकार्पण की गई योजनाओं में निम्न प्रमुख शामिल रहीं: जिला कारागार पिथौरागढ़ (₹34.49 करोड़) –…

Read More

बड़ी खबर: देहरादून में इंस्टाग्राम से चल रहा था धर्मांतरण रैकेट, दूसरे समुदाय के 5 लोगों पर केस दर्ज।

21 वर्षीय युवती को ऑनलाइन बरगला रहे थे आरोपी, युवती के पिता की सतर्कता से हुआ रैकेट का खुलासा रानीपोखरी में छांगुर गिरोह का पर्दाफाश, 5 के खिलाफ केस दर्ज देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने रानीपोखरी क्षेत्र में छांगुर गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। यह गिरोह युवाओं का धर्मांतरण कराने की साजिश में शामिल था। मामले में अब्दुल रहमान, अबु तालिब, अयान, अमन और श्वेता के नाम सामने आए हैं। यूपी एटीएस पहले ही अब्दुल रहमान को पूछताछ के लिए ले…

Read More

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने 284 अभ्यर्थियों का किया चयन, प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां घोषित।

जनवरी से जून 2025 तक विभिन्न विभागों में सफलतापूर्वक पूरी हुई नियुक्ति प्रक्रिया | PCS-2025 सहित प्रमुख परीक्षाओं की डेट्स तय 284 अभ्यर्थियों का चयन, आयोग ने पूरी की नियुक्ति प्रक्रिया Ukpsc Latest Notification 2025: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जनवरी 2025 से जून 2025 तक के भीतर विभिन्न विभागों में कुल 284 अभ्यर्थियों का चयन किया है। आयोग के सचिव श्री गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि यह नियुक्ति विभागों से प्राप्त अधियाचनों पर निर्धारित समय-सीमा में पूरी की गई। इन विभागों में हुए नियुक्ति के प्रमुख पद…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर निर्माण का किया ऐलान।

हरिद्वार में बोले मुख्यमंत्री – शिवभक्ति प्रदर्शन नहीं, आंतरिक साधना है, कांवड़ यात्रा में मर्यादा और अनुशासन जरूरी गंगा घाट पर सीएम धामी ने कांवड़ियों के चरण धोए, दी शुभकामनाएं हरिद्वार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित ओम पुल के निकट गंगा घाट पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने देशभर से आए शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर उनका स्वागत किया और सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्मिक शांति का मार्ग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण…

Read More

ऋषिकेश फायरिंग कांड: तीन हमलावर पुलिस की गिरफ्त में, देसी तमंचे और कारतूस बरामद।

पुराने विवाद ने ली खतरनाक शक्ल, बैराज रोड पर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन शूटरों को दून पुलिस ने दबोचा ऋषिकेश: ऋषिकेश के बैराज रोड पर 12 जुलाई को हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने तीन शातिर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देसी तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। जानिए क्या था पूरा मामला शिव विहार…

Read More

मुख्यमंत्री धामी का मिशन स्किल डवलपमेंट: हर युवा को मिलेगा हुनर, हर हाथ को मिलेगा काम।

राज्य में युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी तेज़; हर जिले में आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र और स्किल ऑन व्हील्स वैन की होगी शुरुआत देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में कौशल विकास और श्रम विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभागीय सचिव आपसी समन्वय बनाकर ठोस रणनीति तैयार करें ताकि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप अवसर मिल सकें।…

Read More