सवांददाता, देहरादून: सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पत्रकारों से वार्ता में यूसीसी (UCC), भू-कानून, दंगा-रोधी, नकल विरोधी कानून आदि पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर सरकार का प्रहार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनेक चुनौतियों सामने आईं, लेकिन उनका जनता के बीच खड़े होकर सामना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कथन के अनुसार ही उत्तराखण्ड प्रगति कर रहा है। निश्चित तौर पर यह दशक उत्तराखण्ड का…
Read MoreTag: Uttarakhand News
सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिये कृषि में आधुनिक तकनीक के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के निर्देश।
सवांददाता, देहरादून: सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कृषि में आधुनिक तकनीक के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कृषि और उद्यान के क्षेत्र में आर्थिकी बढ़ाने के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभागों द्वारा जिन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, उनकी भौतिक स्थिति, वित्तीय प्रगति, आउटकम और आउटपुट के आधार पर कार्य किये…
Read Moreसीएम हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले, अधिकारियों की तय की जाएगी जिम्मेदारी।
सवांददाता, देहरादून: सीएम हेल्पलाइन 1905 समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदेश दिए कि समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा की जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। जिन अधिकारियों के स्तर पर अधिक शिकायतें लंबित हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और लापरवाही बरते जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई भी की जाए। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि कार्मिकों की सेवानिवृत्ति के बाद एक माह के अन्दर उनके सभी देयकों का…
Read Moreवर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर, 23 मार्च को उत्तराखंड में मनाया जायेगा सेवा दिवस।
सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्तमान सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 22 से 25 मार्च तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इन आयोजनों में जनता के जुड़ाव के लिए भी प्रभावी पहल की जाए। 23 मार्च को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखण्ड स्तर तक बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन…
Read Moreसीएम धामी ने कैम्प कार्यालय से किया, उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा हेतु 15 बसों का फ्लैग ऑफ।
सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की बचत होगी। इस तरह के नवाचार से बच्चों को पठनपाठन में सुविधा होगी। स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है। इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में धामी सरकार के होने वाले हैं तीन साल…
Read Moreउत्तराखंड में धामी सरकार के होने वाले हैं तीन साल पूरे, जानिए सरकार की अब तक की प्रमुख उपलब्धियां।
सवांददाता, देहरादून:– उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार 23 मार्च 2025 को अपने तीन साल पूरे करेगी। 23 मार्च 2022 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तीन वर्षों में धामी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए और राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कीं। इस मौके पर देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जहां मुख्यमंत्री जी अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। धामी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां: 1. समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की पहल उत्तराखंड…
Read Moreउत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए लिया, एकीकृत पेंशन योजना (UPS) लागू करने का निर्णय।
सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (UPS) लागू करने का निर्णय लिया है, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। इसमें लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह योजना कर्मचारियों को पेंशन संबंधी दो विकल्प प्रदान करती है: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और एकीकृत पेंशन योजना (UPS)। कर्मचारी अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार इनमें से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं। UPS की प्रमुख विशेषताएं: पेंशन राशि: UPS के तहत, कम से कम 25 वर्ष की सेवा…
Read Moreधारा-23 के अंतर्गत उत्तराखंड में वार्षिक स्थानांतरण किये जाने संबंधी आदेश जारी, एक स्थान पर जमे कार्मिकों का अनिवार्य रूप से होगा स्थानांतरण।
सवांददाता, देहरादून: सरकारी विभागों में लंबे समय से तैनात कार्मिकों का अनिवार्य रूप से स्थानांतरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को इसके लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। वहीं, शासन ने सभी विभागों को स्थानांतरण सत्र 2025-26 में स्थानांतरण अधिनियम में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार स्थानांतरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार विभागों को 10 जून तक स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूरा करते हुए आदेश जारी करने हैं। हर विभाग में होते है प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत अनिवार्य स्थानांतरण:…
Read Moreसीएम धामी ने उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का किया शुभारंभ, प्रदेश में समृद्धि, तरक्की और शांति की कामना करी।
सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया। कहा की प्रदेश सरकार मेले को वर्ष भर चलाने के लिए संकल्पित है। जनपद चंपावत संस्कृति,आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम है। राज्य सरकार अपनी नीतियों और निर्णयों के माध्यम से पर्यटन व रोजगार को बढ़ाने हेतु ठोस कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ठूलीगाड़, टनकपुर (चम्पावत) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला 2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने…
Read Moreउत्तराखंड के कैबिनेट वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मुख्यमंत्री को सौपेंगे अपना इस्तीफा, अब कहलायेंगे पूर्व मंत्री।
विशेष सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए वह बेहद भावुक नजर आए और रुंधे गले के साथ उन्होंने अपनी बात रखी। वह ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। रविवार शाम को उन्होंने अचानक पत्रकार वार्ता बुलाकर अपने इस्तीफे की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में सुगबुगाहट तेज: कुछ मंत्रियों की जा सकती है कुर्सी, इन नए चेहरों को मिलेगा मौका.. होली के बाद तेजी से बदले इस…
Read More