सवांददाता, देहरादून: टिहरी संसदीय सीट से पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की अध्यक्षता में ‘उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा’ का गठन किया गया है। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के माध्यम से उत्तराखंड को एक नया राजनीतिक विकल्प देने का संकल्प लिया है। आपको बता दें कि मूल निवास उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी, केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी रहे त्रिभुवन सिंह चौहान एवं नगर निगम ऋषिकेश में मेयर प्रत्याशी रहे दिनेश चन्द्र “मास्टर” जी ने सामूहिक रूप से…
Read MoreTag: Uttarakhand News
देहरादून के राजपुर में काल बन कर आई तेज रफ्तार मर्सिडीज, 4 बेकसूरों की ली जान और कई हुए घायल।
सवांददाता, देहरादून: राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास एक हादसे में तेज रफ़्तार मर्सिडीज कार ने कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मर्सिडीज कार लोगों को रौंदने के बाद गायब मौके से गायब हो गयी। हादसे के बाद पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। इसे भी पढ़ें: सीएम धामी ने किया “उड़ान“ योजना के अंतर्गत चार हेली सेवाओं का शुभारंभ, राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को मिलेगी गति! राजधानी दून में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लग्जरी कारों…
Read Moreवाडिया इंस्टीट्यूट में “जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा चुनौतियाँ और समाधान” विषय पर, आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए सीएम धामी..
सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी वाडिया इंस्टीट्यूट में “जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। सीएम ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने खड़ा है। उन्होंने पिछले वर्ष की गर्मी के अनुभव को याद करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण देहरादून सहित विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान पहले की तुलना में बहुत अधिक रहा है। ऐसे समय में, जलवायु परिवर्तन को लेकर…
Read Moreसीएम धामी ने किया “उड़ान“ योजना के अंतर्गत चार हेली सेवाओं का शुभारंभ, राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को मिलेगी गति!
सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को चार हेली सेवाओं का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। इन सेवाओं के जरिए जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “उड़ान“ योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। बागेश्वर नैनीताल और मसूरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इन क्षेत्रों की…
Read Moreउत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश।
सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए है। उन्होंने त्रियुगी नारायण में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ ही वहां हेलीपैड के निर्माण का आदेश दिया। त्रियुगी नारायण मंदिर राज्य में नई वेडिंग डेस्टिनेशन की पहचान होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है की राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नए स्थानों की पहचान की जाए और उनके विकास पर ध्यान दिया जाए। इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम…
Read Moreसीएम धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में, गंगा आरती कर पूजा अर्चना की।
सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ भी किया। उन्होंने 50 से अधिक देशों व भारत के अनेकों राज्यों से आए योग प्रेमियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आये योग प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम के लिए देवभूमि से बढ़कर पवित्र कोई…
Read Moreसीएम धामी ने किया 110.56 करोड़ की लागत से, 19 विकास कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण।
सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर में भव्य रोड शो कर कार्यक्रम स्थल नगर निगम पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री श्री धामी का काशीपुर की जनता, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा, मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम में आयोजित अभिनंदन समारोह में 48.61 करोड़ की लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास व 61.95 करोड़ की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान कुल 110.56 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया…
Read Moreराजभवन में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का हुआ समापन, रामायण की कथाओं को जीवंत करने वाली प्रदर्शनी को देख लोग हुए अभिभूत!
सवांददाता, देहरादून: राजभवन में तीन दिवसीय बसंतोत्सव (पुष्प प्रदर्शनी) का आज समापन हो गया। इस पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय राज्यपाल महोदय जी द्वारा किया गया था। इसका आयोजन प्रभु श्रीराम लक्जरी टीम के द्वारा राजभवन में किया गया था। पुष्प प्रदर्शनी के आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में दर्शक आये और रामायण की कथाओं को जीवंत करने वाली पुष्प प्रदर्शनी को देखकर अभिभूत हुए। लोगों द्वारा प्रभु श्रीराम लक्जरी टीम की इस अनूठी सांस्कृतिक पहल की व्यापक रूप से सराहना की। इसे भी पढ़ें: देहरादून राजभवन फूल प्रदर्शनी में राज्यपाल…
Read Moreउत्तराखंड में सुगबुगाहट तेज: कुछ मंत्रियों की जा सकती है कुर्सी, इन नए चेहरों को मिलेगा मौका..
विशेष सवांददाता, देहरादून: प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद से प्रदेश के मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। अपने दौरे के दौरान कई लफ्जों में मोदी जी इस ओर इशारा भी कर गये है। मोदी जी के उत्तराखंड से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद धामी जी को भी दिल्ली बुला लिया गया है। अब जल्द ही धामी कैबिनेट में विस्तार होना लगभग तय हैं सूत्रों की मानें तो सीएम के दिल्ली से आते ही मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार का कार्यक्रम तय हो जाएगा जैसी गुप्त…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने किया ’’विकसित भारत, विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ, कहा! उत्तराखंड में सुदृढ़ हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था..
विशेष सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रूड़की के नेहरू स्टेडियम में ’’विकसित भारत विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में, विकसित हो रहे है भारत और उत्तराखंड की अद्भुत और जीवंत छवि को प्रस्तुत किया गया है, यह प्रदर्शनी ऐसा वातावरण प्रस्तुत कर रही है जिसमें हम सभी को एक नए भारत की झलक दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के प्रयासों से लगाई गई मेगा प्रदर्शनी की खासियत बताते हुए कहा कि…
Read More