बागेश्वर में गुलदार का कहर: मां के साथ जा रहे मासूम को झपटकर ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर खाई में मिला शव।

शौच के लिए जा रहा था मां के साथ, घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बागेश्वर (उत्तराखंड): उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार की रात को धरमघर वन रेंज क्षेत्र के माणा कभड़ा गांव में गुलदार ने चार वर्षीय मासूम नैतिक बोरा को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उसकी मां उसे शौच कराने के लिए आंगन में बने शौचालय की ओर ले जा रही थी। इस घटना के बाद से गांव में…

Read More

Breaking News: 19 वर्षीय छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा “मैं फेल हो गया…”

एनडीए में असफलता से था अवसाद में, सुसाइड नोट में दोस्तों को दी शुभकामनाएं, पिता को बताया ‘ग्रेट’ डीडीहाट (पिथौरागढ़)– जिले के गोलथल क्षेत्र से एक बेहद मर्मस्पर्शी और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ 19 वर्षीय युवक गर्वित डसीला ने अपने उद्यमी पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जिसका खुलासा गुरुवार सुबह हुआ। अवसाद में था छात्र, दोस्तों की सफलता बनी वजह गर्वित डसीला, स्थानीय उद्यमी एवं एसएमएस कंस्ट्रक्शन के मालिक दीपक डसीला का…

Read More

Breaking News: नगर निगम देहरादून ने पूर्व बोर्ड के कई विकास कार्यों को किया निरस्त, नई योजनाओं पर होगा काम।

रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के हस्तक्षेप के बाद, विधायक निधि या एमडीडीए से पास कार्य को नहीं करेगा निगम देहरादून: नगर निगम देहरादून ने पूर्व बोर्ड के कार्यकाल में प्रस्तावित कई विकास योजनाओं को निरस्त करते हुए, नई पारदर्शी नीति के तहत 100 वार्डों में ₹35 करोड़ की लागत से नए विकास कार्यों की योजना बनाई है। लोक निर्माण अनुभाग द्वारा नई आवश्यकताओं के अनुसार ताजा एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्य बिंदु 550 पूर्व प्रस्तावित कार्यों की…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के दिए निर्देश।

बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण, जमीन और आर्थिक सहायता जैसे मुद्दों पर हुआ तुरंत समाधान  देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जनसुनवाई के दौरान प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन मुद्दों पर रखी गई जनता ने समस्याएं बिजली, पानी की अनियमित आपूर्ति। सड़कों की खराब स्थिति। अतिक्रमण और जमीन से जुड़े विवाद। व्यक्तिगत और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी शिकायतें। आर्थिक सहायता…

Read More

Breaking News: परीक्षा में असफलता बनी मौत की वजह, 12वीं में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर।

डोईवाला की छात्रा ने की आत्महत्या! इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में शोक की लहर देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम सामने आने के बाद डोईवाला क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। 12वीं कक्षा की परीक्षा में असफल होने के कारण कुड़कावाला डोईवाला की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फेल होने पर उठाया गलत कदम जानकारी के अनुसार, छात्रा को जब पता चला कि वह 12वीं की बोर्ड परीक्षा…

Read More

सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान: शिक्षा और युवाओं के विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन: शिक्षा, रोजगार और विकास योजनाओं पर किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की दी जानकारी  श्रीनगर, गढ़वाल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, युवाओं और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और कई नई पहलों की घोषणा की। सीएम धामी ने कहा: राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के सर्वांगीण विकास के लिए…

Read More

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: दो से अधिक संतानों पर मिलेगी राहत, 25 जुलाई 2019 बनेगी कट ऑफ डेट।

पंचायत चुनाव लड़ने की पात्रता में होगा संशोधन, दो से अधिक संतान वालों को अब राहत। लेकिन केवल 25 जुलाई 2019 से पहले की संतानें होंगी मान्य देहरादून: उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार अब उत्तराखंड पंचायत राज अधिनियम 2016 में संशोधन करने जा रही है, जिसके तहत पंचायत चुनाव लड़ने के लिए दो से अधिक संतान रखने वालों को छूट मिल सकती है। बशर्ते कि ये संतानें 25 जुलाई 2019 से पहले जन्मी हों। इसे भी पढ़ें: खेलों के ज़रिए…

Read More

खेलों के ज़रिए युवाओं को सेना जैसी ट्रेनिंग देने पर जोर, सभी विधानसभा क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश।

युवाओं को मैदान से जोड़ने पर जोर, ‘ई’ नहीं, अब ‘प्ले’ कल्चर ज़रूरी: सीएम धामी देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के बीच बढ़ती ‘ई-कल्चर’ (इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति) की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए ‘पी-कल्चर’ (प्ले ग्राउंड कल्चर) को बढ़ावा देने की जरूरत बताई है। सचिवालय में युवा कल्याण और उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं और…

Read More

Breaking News: ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, गरुड़ चट्टी में राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत।

शिवपुरी से शुरू हुई थी राफ्टिंग, एक युवक की गई जान। पुलिस जांच में जुटी ऋषिकेश, टिहरी: उत्तराखंड के ऋषिकेश में राफ्टिंग के शौकीनों के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गरुड़ चट्टी इलाके में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां एक राफ्ट के पलटने से एक पर्यटक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब राफ्ट शिवपुरी से चलकर गरुड़ चट्टी पुल के पास पहुंची। तेज बहाव और अनियंत्रित स्थिति में राफ्ट पलट गई, जिससे सभी पर्यटक गंगा…

Read More

बग्वालीपोखर मंच द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

द्वाराहाट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ बाबा साहब को दी गई श्रद्धांजलि द्वाराहाट: बग्वालीपोखर मंच, द्वाराहाट द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को बड़े धूमधाम और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं, कलाकारों और आम जनता की विशेष भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने शिरकत की, वहीं पूर्व विधायक महेश नेगी, पुष्पेश त्रिपाठी, एवं प्रदेश प्रभारी अनिल शाही भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के योगदानों…

Read More