सवांददाता, नई दिल्ली: आज 11 मार्च 2025 को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखा गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स सूचकांक 73,743.88 पर खुला और 74,195.17 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। हालांकि, अंत में यह 12.85 अंकों (0.02%) की मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 सूचकांक 22,345.95 पर खुला और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद 22,500 के नीचे बंद हुआ। कारोबार के अंतिम घंटे में सेंसेक्स 217 अंक तक टूट गया था। प्रमुख सेक्टर्स का प्रदर्शन: फार्मा…
Read MoreTag: breaking news
वाडिया इंस्टीट्यूट में “जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा चुनौतियाँ और समाधान” विषय पर, आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए सीएम धामी..
सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी वाडिया इंस्टीट्यूट में “जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। सीएम ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने खड़ा है। उन्होंने पिछले वर्ष की गर्मी के अनुभव को याद करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण देहरादून सहित विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान पहले की तुलना में बहुत अधिक रहा है। ऐसे समय में, जलवायु परिवर्तन को लेकर…
Read Moreसीएम धामी ने किया “उड़ान“ योजना के अंतर्गत चार हेली सेवाओं का शुभारंभ, राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को मिलेगी गति!
सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को चार हेली सेवाओं का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। इन सेवाओं के जरिए जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “उड़ान“ योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। बागेश्वर नैनीताल और मसूरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इन क्षेत्रों की…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध, अधिकारियों की ली बैठक।
सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने आज सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में सीएम ने चार धाम यात्रा के सफल आयोजन के लिए कमर कसने को कहा और किसी भी श्रद्धालु को यात्रा में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने के लिए निर्देशित भी किया। इस बैठक निम्न बिन्दुओं पर कार्य करने के लिए कहा गया:- चार धाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं जल्द पूर्ण की जाए। सीएम ग्रीन चार धाम यात्रा अभियान शुरू किया जाए। यात्रा शुरू होने से…
Read Moreसीएम धामी ने किया 110.56 करोड़ की लागत से, 19 विकास कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण।
सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर में भव्य रोड शो कर कार्यक्रम स्थल नगर निगम पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री श्री धामी का काशीपुर की जनता, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा, मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम में आयोजित अभिनंदन समारोह में 48.61 करोड़ की लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास व 61.95 करोड़ की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान कुल 110.56 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया…
Read Moreमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जीएसटी परिषद के मंत्रियों के समूह में नामित, इस दायित्व के लिए किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त!
सवांददाता, देहरादून: विशेष आपदा उपकर लगाने वाले जीएसटी परिषद के मंत्रियों के समूह में उत्तराखंड से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को नामित किया गया। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया है। प्रदेश से वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को केंद्र ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें प्राकृतिक आपदाओं या आपदाओं के मामले में राजस्व जुटाने के लिए गठित मंत्री समूह (जीओएम) का सदस्य नामित किया गया है। जानें क्या कार्य करती है यह समिति: बता दें कि 21 दिसंबर…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने किया ’’विकसित भारत, विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ, कहा! उत्तराखंड में सुदृढ़ हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था..
विशेष सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रूड़की के नेहरू स्टेडियम में ’’विकसित भारत विकसित उत्तराखण्ड’’ मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में, विकसित हो रहे है भारत और उत्तराखंड की अद्भुत और जीवंत छवि को प्रस्तुत किया गया है, यह प्रदर्शनी ऐसा वातावरण प्रस्तुत कर रही है जिसमें हम सभी को एक नए भारत की झलक दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के प्रयासों से लगाई गई मेगा प्रदर्शनी की खासियत बताते हुए कहा कि…
Read Moreदेहरादून राजभवन फूल प्रदर्शनी में राज्यपाल ने किया, प्रभु श्रीराम सांस्कृतिक पुष्प घाटी का उद्घाटन..
विशेष सवांददाता, देहरादून: देहरादून में राजभवन के अन्दर फूल प्रदर्शनी के आयोजन के दौरान “प्रभु श्रीराम सांस्कृतिक पुष्प घाटी” का उद्घाटन उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं बागवानी मंत्री गणेश जोशी सहित कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रभु श्रीराम सांस्कृतिक पुष्प घाटी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुष्प सज्जा और सुगंधित अनुभवों के माध्यम से प्रस्तुत करने की एक अभिनव पहल है। यह एक अद्वितीय प्रयास है, जो रामायण की अनंत कथाओं को सुगंध…
Read Moreसीएम धामी ने प्रधानमंत्री को भेंट करी मुखवा मंदिर की प्रतिकृति, कहा पीएम के इस दौरे से मिलेगी उत्तराखण्ड के पर्यटन को एक नई ऊर्जा
विशेष सवांददाता, देहरादून: उत्तराखण्ड में संचालित शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने हेतु आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मुखवा-हर्षिल (उत्तरकाशी) का दौरा आज कई मायनों में सफल रहा। हर्षिल में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उत्तराखंड के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ विंटर टूरिज्म प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनके साथ सीएम धामी भी मौजूद रहे। इस विशेष प्रदर्शनी में उत्तराखण्ड के समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव को दर्शाने के लिए विविध पर्यटन स्थलों, रोमांचक साहसिक खेलों, आध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों,…
Read Moreमाणा से आयी बुरी खबर, 4 मजदूरों की हिमस्खलन में दबने से मौत! 50 का रेस्क्यू शेष की तलाश जारी
चमोली हादसा: भारतीय सेना और ITBP की बचाव टीम द्वारा चमोली के माणा क्षेत्र में हिमस्खलन से प्रभावित इलाके में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। अब तक हिमस्खलन वाली जगह से 50 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, लेकिन दुर्भाग्य से 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। शेष 5 लापता मजदूरों को बचाने के लिए तलाशी और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण सेना ने 06 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, जिनमें भारतीय सेना विमानन के 3…
Read More