सीएम हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले, अधिकारियों की तय की जाएगी जिम्मेदारी।

सवांददाता, देहरादून: सीएम हेल्पलाइन 1905 समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदेश दिए कि समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा की जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। जिन अधिकारियों के स्तर पर अधिक शिकायतें लंबित हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और लापरवाही बरते जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई भी की जाए। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि कार्मिकों की सेवानिवृत्ति के बाद एक माह के अन्दर उनके सभी देयकों का…

Read More

वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर, 23 मार्च को उत्तराखंड में मनाया जायेगा सेवा दिवस।

सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्तमान सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 22 से 25 मार्च तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इन आयोजनों में जनता के जुड़ाव के लिए भी प्रभावी पहल की जाए। 23 मार्च को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखण्ड स्तर तक बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन…

Read More

सुप्रीम कोर्ट का बैंक-बिल्डर सिंडिकेट पर सख्त रुख, दिए जांच के आदेश।

नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट ने बैंक और बिल्डर सिंडिकेट के गठजोड़ को लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जवाब मांगा है। कोर्ट ने इस मामले में गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में बढ़ते आर्थिक अपराधों और रियल एस्टेट घोटालों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। क्या है पूरा मामला? हाल ही में एक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कुछ निजी और सरकारी बैंक बिल्डरों के साथ मिलकर अवैध ऋण और कर्ज माफी योजनाओं में लिप्त हैं। इससे न केवल बैंकिंग सेक्टर को नुकसान…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए लिया, एकीकृत पेंशन योजना (UPS) लागू करने का निर्णय।

सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (UPS) लागू करने का निर्णय लिया है, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। इसमें लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह योजना कर्मचारियों को पेंशन संबंधी दो विकल्प प्रदान करती है: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और एकीकृत पेंशन योजना (UPS)। कर्मचारी अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार इनमें से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं। UPS की प्रमुख विशेषताएं: पेंशन राशि: UPS के तहत, कम से कम 25 वर्ष की सेवा…

Read More

‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू प्रसाद यादव से पूछताछ, ED की जांच तेज।

नई दिल्ली:– राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में लंबी पूछताछ की। इस घोटाले से जुड़े आरोपों की जांच लंबे समय से चल रही है, और अब जांच एजेंसी ने मामले में नई कड़ियों को जोड़ने के लिए लालू यादव से पूछताछ तेज कर दी है। क्या है ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाला? ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाला रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ मामला है, जिसमें आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने…

Read More

भारत बनाएगा 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट, रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी देश की ताकत।

नई दिल्ली: भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह जेट देश की आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) योजना के तहत बनाया जाएगा और भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। क्या है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट: 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (5th Generation Fighter Jet) अत्याधुनिक तकनीक से लैस होते हैं। इनमें स्टेल्थ तकनीक, सुपर क्रूजिंग क्षमता, उन्नत एवियोनिक्स, नेटवर्क-सेंट्रिक युद्ध प्रणाली और बहुआयामी हथियार प्रणाली…

Read More

‘एक देश, एक चुनाव’ बिल आज होगा लोकसभा में पेश, जानें इसके फायदे और चुनौतियाँ।

नई दिल्ली, 17 मार्च 2025: भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक ऐतिहासिक बदलाव लाने की दिशा में केंद्र सरकार आज ‘एक देश, एक चुनाव’ (One Nation, One Election) बिल लोकसभा में पेश करने जा रही है। इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना है, जिससे चुनावी प्रक्रिया को अधिक कारगर और कम खर्चीला बनाया जा सके। क्या है ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल? इस विधेयक के तहत, देशभर में लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की योजना है। वर्तमान…

Read More

आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की मंजूरी: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आशा कार्यकर्ताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

नई दिल्ली: भारत सरकार ने आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह फैसला देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आशा कार्यकर्ताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस फैसले से लाखों आशा कार्यकर्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देशभर में शिशु और मातृ-मृत्यु दर…

Read More

बॉबी पंवार की अध्यक्षता में बना ‘उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा’, उत्तराखंड को एक नया राजनीतिक विकल्प देने का लिया संकल्प।

सवांददाता, देहरादून: टिहरी संसदीय सीट से पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की अध्यक्षता में ‘उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा’ का गठन किया गया है। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के माध्यम से उत्तराखंड को एक नया राजनीतिक विकल्प देने का संकल्प लिया है। आपको बता दें कि मूल निवास उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी, केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी रहे त्रिभुवन सिंह चौहान एवं नगर निगम ऋषिकेश में मेयर प्रत्याशी रहे दिनेश चन्द्र “मास्टर” जी ने सामूहिक रूप से…

Read More

हाईस्पीड इंटरनेट सेवा के लिए एयरटेल का स्पेसएक्स से करार, दुर्गम क्षेत्र के ग्राहकों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली: दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में अपने ग्राहकों को स्टारलिंक की उच्च गति वाली इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की उपग्रह कंपनी स्पेसएक्स के साथ साझेदारी की है। एयरटेल ने बयान में कहा कि यह समझौता स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक की उपग्रह संचार-आधारित सेवाओं को बेचने के लिए मंजूरी हासिल करने के अधीन है। यह समझौता एयरटेल और स्पेसएक्स को यह पता लगाने में सक्षम बनाएगा कि स्टारलिंक एयरटेल की पेशकश को किस तरह पूरक…

Read More