हर जिले में बनेंगे दो-दो आदर्श ग्राम, उत्तराखंड सरकार का समग्र विकास की ओर बड़ा कदम।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में दिए निर्देश, स्थानीय आजीविका और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राज्य के समग्र विकास, स्थानीय आजीविका संवर्धन और आदर्श ग्रामों के निर्माण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रत्येक जिले में बनेंगे दो-दो आदर्श गांव मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की तर्ज पर राज्य के हर जिले में दो-दो आदर्श ग्राम विकसित किए जाएंगे। इन…

Read More

महत्वपूर्ण सूचना: सीएम धामी के निर्देश पर मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ से निपटने के लिए, 30 जून को इन जनपदों में होगी मॉक ड्रिल।

आपदा प्रबंधन विभाग की बड़ी तैयारी, सचिव विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए 30 जून को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल बाढ़ के समय राहत और बचाव कार्यों को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम होगा। आईआरएस प्रणाली के तहत होगा आयोजन आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव श्री विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री धामी की भेंट, उत्तराखंड के विकास प्रस्तावों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया।

उत्तराखंड निवेश उत्सव में अमित शाह को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण, आपदा राहत और साइबर सेंटर सहित कई योजनाओं पर हुई चर्चा नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर गृह मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया और राज्य के औद्योगिक, सुरक्षा एवं बुनियादी ढांचे से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों से उन्हें अवगत कराया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के MoU पर…

Read More

मुख्यमंत्री धामी की दोहरी पहल: मेधावी छात्रों को DM-SP की जिम्मेदारी, नदियों के संरक्षण को मिलेगा जनअभियान का रूप।

शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव योजना, हर जिले में छात्रों को प्रशासनिक अनुभव और राज्य की नदियों पर ‘नदी उत्सव’ का आयोजन। मेधावी छात्रों को मिलेगा प्रशासनिक अनुभव देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा को नई दिशा देने के लिए एक प्रेरणादायक योजना की घोषणा की है। अब उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप मेधावी छात्रों को एक दिन के लिए सांकेतिक डीएम (DM) और एसपी (SP) की जिम्मेदारी दी जाएगी।…

Read More

सीएम ने किया गुप्तकाशी और ज्योतिर्मठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन से किया उद्घाटन, बोले- सीमांत क्षेत्रों में पहुंचेगी आधुनिक बैंकिंग सेवा सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा बैंकिंग का लाभ देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून से वर्चुअल माध्यम द्वारा गुप्तकाशी और ज्योतिर्मठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दोनों क्षेत्रों में बैंक शाखाओं के खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से सीमांत और पहाड़ी क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। वित्तीय समावेशन और क्षेत्रीय विकास को…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न: महिलाओं, बच्चों और राज्य विकास से जुड़े अहम फैसलों पर लगी मुहर।

उत्तराखंड में जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, और महिला-बाल सहायता को लेकर लिए गए ऐतिहासिक निर्णय देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई राज्य कैबिनेट बैठक में प्रदेशहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक में महिला एवं बाल सहायता, खनन प्रबंधन, जैव प्रौद्योगिकी, बाढ़ सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक नीतिगत बदलावों को मंजूरी दी गई। जैव प्रौद्योगिकी विभाग की संरचना में बड़ा बदलाव कैबिनेट ने उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद की विभागीय संरचना में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस…

Read More

टीबी मुक्त जिलों को मिलेगा पुरस्कार, सीएम धामी ने दिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश।

वर्चुअल बैठक में सीएम ने नवाचार, मानसून प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण पर दिए अहम निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण, ट्रैफिक और नवाचारों पर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जो तीन जिले सबसे पहले टीबी मुक्त घोषित होंगे, उन्हें राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। टीबी मुक्त अभियान में पूरी ताकत से जुटें जिलाधिकारी मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने जिलों को टीबी मुक्त बनाने के लिए हर…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग की 10वीं बैठक में उठाए उत्तराखंड से जुड़े अहम मुद्दे।

शहरी ड्रेनेज समस्या, कृषि सुधार, पर्वतीय आयोजन और पर्यावरण संरक्षण पर रखे ठोस सुझाव नई दिल्ली:– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक में भाग लिया। उन्होंने राज्य की प्रमुख समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर केंद्र सरकार से सहयोग की मांग करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदु प्रस्तुत किए। शहरीकरण के कारण ड्रेनेज समस्या गंभीर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण ड्रेनेज की समस्या…

Read More

बागेश्वर ने जल जीवन मिशन में किया कमाल, देहरादून और अन्य जिले भी 99% लक्ष्य के करीब।

अब राज्य के सिर्फ 35,000 घरों में ही पहुंचना बाकी है नल से जल, मुख्यमंत्री ने बताया मिशन को ऐतिहासिक उपलब्धि देहरादून: उत्तराखंड का बागेश्वर जिला जल जीवन मिशन के तहत सबसे पहले शत-प्रतिशत घरों तक नल से जल पहुंचाने वाला जिला बन गया है। राज्य में अब तक कुल 14 लाख 13 हजार 598 घरों में नल से जलापूर्ति हो चुकी है, जबकि सिर्फ 35 हजार घरों में यह कार्य बाकी है। मिशन की प्रगति को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “शानदार” और “ऐतिहासिक” बताया है। बागेश्वर में 100%,…

Read More

सीएम धामी ने उत्तराखंड में लॉन्च की “ई-रूपी प्रणाली” और चार नई कृषि नीतियाँ, किसानों को मिलेगा सीधा डिजिटल लाभ।

आधुनिक तकनीक से जुड़ेगा उत्तराखंड का किसान, कृषि नीतियों से आएगी आमदनी में बढ़ोतरी देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए “ई-रूपी प्रणाली” का शुभारंभ किया। यह प्रणाली राज्य के किसानों को पारदर्शी, तेज और बिचौलिया-मुक्त डिजिटल भुगतान उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चार महत्वाकांक्षी कृषि नीतियों — कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट नीति, सेब तुड़ाई उपरांत नीति, और मिलेट मिशन का भी शुभारंभ किया। “ई-रूपी प्रणाली” से मिलेगा किसानों को सीधा डिजिटल लाभ मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-रूपी प्रणाली किसानों के लिए…

Read More