धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…

धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…

देहरादून 20 मार्च। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल शुक्रवार को विस्तार किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में शामिल किए गए विधायकों में खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत…

Read More

ऋषिकेश में पहाड़ की नारी देश की शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

ऋषिकेश में पहाड़ की नारी देश की शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

ऋषिकेष 20 मार्च । उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश के सभागार में ‘पहाड़ की नारी, देश की शक्ति’ थीम पर भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरू स्वामी राजराजेश्वरम का विशेष सान्निध्य रहा, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं का संघर्ष और समर्पण प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी…

Read More

रोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…

रोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…

देहरादून, 19 मार्च । शहर में रोड कटिंग के बाद सड़कों के पुनर्स्थापन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने गुरुवार सुबह तड़के व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस निरीक्षण में दिलाराम चौक, हाथीबड़कला, कैनाल रोड, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, धर्मपुर चौक, रिस्पना पुल, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, निरंजनपुर मंडी, बल्लूपुर चौक, यमुना कॉलोनी समेत शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों का स्थलीय जायजा लिया…

Read More

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को…

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को...

देहरादून, 19 मार्च। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में गुरुवार को किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और मृदा स्वास्थ्य पत्रिका का विमोचन करते हुए प्रगतिशील किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने मेले में लगी विभिन्न कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और आधुनिक तकनीकों से जुड़े स्टॉलों की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन…

Read More

एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हालचाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हालचाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

ऋषिकेश 19 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की टीम से सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द केरला स्टोरी 2 फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और…

Read More

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट…

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी राज्यपाल को दी। साथ ही प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण से संबंधित मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। भेंट के दौरान राज्य के विकास को गति देने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

Read More

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा…

हरिद्वार 16 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को तय समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि साधु-संतों,…

Read More

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…

टिहरी/ऋषिकेश, 16 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को टिहरी जनपद के गंगा रिजॉर्ट, मुनिकीरेती में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि समग्र जीवन पद्धति है, जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं में थकान और तनाव की समस्या बढ़ रही है, ऐसे में योग उनके…

Read More

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया…

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया...

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री ने संतों के योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक परंपराएं और संतों का आशीर्वाद राज्य के विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने में सहायक है। भेंट के दौरान विभिन्न…

Read More