देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। अधिवक्ताओं ने विशेष रूप से अधिवक्ताओं के हितों के…
Read Moreप्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
देहरादून 24 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है। मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने तथा “बेटी…
Read Moreमुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…
देहरादून 24 मार्च। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन का कार्य किया गया। पहले चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद निकाला गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में 3-बी गार्डन विकसित करने की दिशा में कार्य किए जाएं। इसमें बी-फ्रेंडली गार्डन, बटरफ्लाई-फ्रेंडली गार्डन और बर्ड-फ्रेंडली गार्डन शामिल होंगे, जिससे जैव विविधता को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में प्रचुर…
Read Moreरेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…
देहरादून 24 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पहुंचकर रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों से गैस की उपलब्धता और आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल गैस का कोई बड़ा संकट नहीं है, लेकिन यदि आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो देशवासियों को एक बार फिर कोरोना काल की तरह एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व…
Read Moreमुख्यमंत्री ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन…
देहरादून 23 मार्च। पुष्कर पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में “उत्तराखंड की मिट्टी से—नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी” शीर्षक से प्रकाशित पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके साथ ही पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धार्मिक तिथियों को भी समाहित किया गया है, जिससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि…
Read Moreचार साल के कार्यकाल पर पीएम मोदी ने दी धामी सरकार को बधाई…
देहरादून 23 मार्च। नरेंद्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड ने विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई है और राज्य तेज़ी से प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री को भेजे संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के ऊर्जावान नेतृत्व में राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक…
Read Moreटनकपुर के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा बाढ़ से स्थायी सुरक्षा कवच…
चम्पावत, 23 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए चम्पावत जिले को बड़ी सौगात मिली है। बूम से टनकपुर के मध्य शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण हेतु राज्य सरकार ने ₹32.92 करोड़ की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि यह परियोजना राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत स्वीकृत की गई है, जिससे शारदा नदी तट के आसपास बसे गांवों को बाढ़ और भू-कटाव से स्थायी सुरक्षा मिलेगी। परियोजना के तहत…
Read Moreकुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति…
देहरादून 21 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य की संस्तुत लागत ₹ 50.27 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त में ₹ 20.11 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद उधम सिंह नगर के विधासभा क्षेत्र किच्छा में किच्छा कम्यूनिटी हॉल का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 05 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹ 50.00 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन…
Read Moreहल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…
हल्द्वानी 20 मार्च। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कुमाऊं मंडल के आयुक्त…
Read Moreनवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे जनहित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
Read More