केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी। जारी टाइम टेबल के अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी। कुछ परीक्षाएं 12:30 बजे तक भी होंगी। इसके अलावा नवंबर दिसंबर महीने में प्रथम चरण की परीक्षाएं हुई थी। इस बार बच्चों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है। दसवीं की परीक्षा 24 मई को खत्म होगी तो वही 12वीं की परीक्षा 15 जून को समाप्त होगी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से छात्र अपना टाइम टेबल देख सकते हैं।
Related posts
-
माँ नंदा देवी ऐतिहासिक बड़ी जात के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण
नंदापथ एक्सप्रेस : नंदा देवी ऐतिहासिक ‘बड़ी जात’ के लिए मुख्यमंत्री धामी को आमंत्रण, 5 सितंबर... -
सीएम धामी ने हरिद्वार से बीज संजीवनी अभियान की शुरुआत की…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आम महोत्सव के दौरान ‘बीज संजीवनी अभियान’ का... -
देहरादून में समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में शाइन...