उत्तराखंड रामनगर में भारी बारिश के बाद उफान पर आए नाले में बही यात्रियों से भरी बस,

उत्तराखंड में शुक्रवार को फिर मौसम बदला और प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई। अभी तक बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, भारी बारिश के बाद रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बह गई और पलट गई। बस के बहते ही वहां चीख पुकार मच गई। यात्री बस के बहते ही किसी तरह उसके ऊपर चढ़ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। गनीमत रही कि…

Read More

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ बड़ा हादसा

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलेथा में पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार की मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले जाते समय मौत हो गई। मृतक नंदनी कोटियाल  गढ़वाल विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग श्रीनगर में शोध छात्रा थी।

Read More

प्रदेश सरकार करेगी राज्य में युवा आयोग की स्थापना

भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र के अनुसार प्रदेश सरकार राज्य में युवा आयोग की स्थापना करेगी। साथ ही युवा नीति भी बनाएगी। सरकार ने दृष्टिपत्र को अपना नीति दस्तावेज बनाया है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में युवाओं के संबंध में भावी योजनाओं का जिक्र है। ग्राम पंचायतों अथवा ब्लाक स्तर पर सरकार मिलन केंद्र बनाएगी, जिनका मंगल दल उपयोग कर सकेंगे आपदाओं में पीआरडी के जवानों का एक आपदा राहत दल बनाया जाएगा। यह दल हर जिले, तहसील और गांवों तक राहत कार्य करेंगे। उन्हें प्रशिक्षण और राहत उपकरणों से लैस रखा…

Read More

उत्तराखंड अप्रैल से शुरू होने जा रही हेली एंबुलेंस सेवा,पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

एम्स ऋषिकेश में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश का पहला हेली एंबुलेंस पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने हेली एबुलेंस के संचालन के लिए एक कंपनी से अनुबंध किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार साझा रूप से उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन करेगी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं केंद्र और उत्तराखंड सरकार 50-50 फीसदी की साझेधारी में हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन करेगी। अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को…

Read More

बजट 2023 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ाया 1 साल आगे

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आगे बढ़ाते हुए आम बजट में इसके लिए दो लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इसके तहत अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त राशन की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे उत्तराखंड के करीब साढ़े 13 अंत्योदय कार्ड धारकों को भी लाभ होगा। उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल और गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद होती है। केंद्र सरकार की इस व्यवस्था से…

Read More

बागेश्वर धाम के बाबा वीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में निकली यात्रा

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में शनिवार को काशीपुर में एक विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने जय श्री राम के नारों के साथ बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन दिया।ध्वज यात्रा में शहर के तमाम राजनीतिक, धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया। काशीपुर में दोपहर 12 बजे ध्वज यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में पहुंच रही है। ध्वज यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। बता दें, मध्य प्रदेश  के…

Read More

दुःखद: नहीं रहे तारक मेहता फेम एक्टर सुनील होलकर , लिवर सिरोसिस से थे पीड़ित

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर सुनील होलकर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। एक्टर की उम्र महज 40 वर्ष थी। 13 जनवरी को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था। सुनील नाटक, फिल्मों और टीवी शो तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे।जानकारी के मुताबिक सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। मगर, अचानक…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी की मां की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित

आज शनिवार को हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की माता हीराबेन की अस्थियां विसर्जित की गई। बता दे कि वीआईपी घाट पर पीएम नरेंद मोदी के भाई पंकज मोदी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अस्थियां लेकर आए। बिना प्रोटोकॉल के अस्थियां लाई गई। सूत्रों के अनुसार स्थानीय पुलिस-प्रसाशन को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसी के साथ पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन 30 दिसंबर को तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया था।पीएम  हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत…

Read More

पीएम मोदी की मां का निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने बाबा केदार से प्रधानमंत्री व उनके समस्त परिवारजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति व दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की है।

Read More

बिलावल भुट्टो को हरिद्वार के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने भेजा नोटिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं संघ पर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को हरिद्वार के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने कानूनी को नोटिस भेजा है। उन्होंने 15 दिन में नोटिस का जवाब न दिए जाने पर बिलावल भुट्टो के खिलाफ भारत के सक्षम न्यायालय और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी दी है। कनखल के जगजीतपुर निवासी अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने कहा कि भुट्टो की ओर से दिए गए इस बयान से भारत के लोगों में आक्रोश है। भदौरिया ने भेजे…

Read More