उत्तराखंड प्रदेश के डेंगू प्रभावित क्षेत्र में चलेगा जागरूकता अभियान

डेंगू संभावित प्रदेश के पांच जिलों में बचाव व जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सख्त निर्देश दिए कि डेंगू रोकथाम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, 13 रेखीय विभाग भी डेंगू की मॉनिटरिंग करेंगे।स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू नियंत्रण और रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जिला स्तर पर डेंगू नियंत्रण को प्रभावी कदम उठाने को कहा। अधिकारियों को हिदायत दी गई कि…

Read More

उत्तरकाशी 32 यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार

गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आ रही रोडवेज बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि हादसा में किसी भी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची। बस में सवार 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दी थी। शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगोत्री से मुख्यालय की ओर से जा रही 32 यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें…

Read More

सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फीजी से नवाजे गए पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है. फिजी देश के प्रधानमंत्री सित्वनी राबुका द्वारा फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फीजी से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया है. हालांकि आज तक गिन-चुने गैर-फिजी लोगों की ही यह सम्मान मिला है. वहीं इसी के साथ रिपब्लिक ऑफ पलाऊ ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया. रिपब्लिक ऑफ पलाऊ ने एबाक्ल अवॉर्ड से सम्मानित किया. पीएम मोदी को ये दोनों अवॉर्ड पापुआ न्यू गिनी में ही दिये गए हैं. पापुआ न्यू गिनी…

Read More

अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया नातिन के साथ पहुंच किए बद्री विशाल के दर्शन

हिंदी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रही डिंपल कपाड़िया ने आज अपनी नातिन के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा- अर्चना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यालय में समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की।समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उन्हें भगवान बदरी विशाल का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया।  

Read More

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, लेकिन मंदिरों के कपाट नहीं होंगे बंद

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण है, लेकिन भारत में असर नहीं होगा। सूर्य का असर नहीं होने से न तो सूतक लगेगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद किए जाएंगे। विद्या सोसाइटी कनखल के ज्योतिषाचार्य डाॅ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक, 20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण का असर साउथ ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया देशों में होगा।ग्रहण पूरे भारत में दिखाई नहीं देगा। कहा कि सूर्य ग्रहण का किसी भी राशि पर प्रभाव नहीं होगा। गर्भवती महिलाओं पर भी कोई प्रभाव नहीं होगा, लेकिन जिनकी कुंडली में राहु सूर्य की युति और…

Read More

रेस्टोरेंट बिल में बदलेगा सर्विस चार्ज का नाम

होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाकर जब बिल मिलता है तो उसमें ‘सर्विस चार्ज’ भी जुड़ा होता है. पर अब सर्विस चार्ज का नाम बदला जाएगा. दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में बुधवार को नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया और फेडरेशन ऑफ होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन से कहा है कि ‘सर्विस चार्ज’ के बजाय और किसी और शब्द का इस्तेमाल किया जाए. कोर्ट ने कहा है कि सर्विस चार्ज की जगह स्टाफ वेलफेयर चार्ज जैसी टर्म इस्तेमाल की जाए ताकि उपभोक्ताओं को यह न लगे कि यह एक…

Read More

दस दिन के भीतर बिजली बिल का भुगतान करने पर यूपीसीएल ने बढ़ाई छूट

नया विद्युत टैरिफ लागू होने के बाद अब दस दिन के भीतर बिजली बिल का भुगतान करने पर यूपीसीएल ने छूट बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं को अब 1.25 के बजाय 1.50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि बिजली बिल जारी होने की तिथि से 10 दिन के भीतर डिजिटल भुगतान करने पर अब 1.50 प्रतिशत छूट मिलेगी। ऑफलाइन बिल जमा कराने पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट, उपभोक्ता स्वयं…

Read More

एलन मस्क ने बदला टि्वटर का लोगो,

एलन मस्क ने ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से कई बड़े बदलाव के ऐलान किए हैं, और अब इसी कड़ी में कंपनी के लोगो को भी चेंज कर दिया गया है. जब से ट्विटर है तब से इसका लोगो ब्लू बर्ड (नीली चिड़िया) के रूप में देखा गया है, लेकिन अब ये गायब हो गया है, और सोमवार देर शाम से क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन (dogecoin) का लोगो दिख रहा है. जानकारी के लिए बता दें एलन मस्क क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन को सपोर्ट करते हैं, जो एक मीम क्रिप्टोकरेंसी है. इसके लोगो…

Read More

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं एवं पूंजीगत परियोजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। राज्य को G 20 की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व दिए जाने पर धन्यवाद देते हुए सीएम ने कहा कि रामनगर में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के वर्किंग ग्रुप की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री  को चारधाम यात्रा, आदि कैलाश और लोहाघाट…

Read More

14 रूटों पर निजी बस चलाने के विरोध में रोडवेज का मोर्चा

परिवहन निगम के 14 रूटों पर निजी बस संचालन के परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी मोर्चा विरोध में उतर आया है। मोर्चा ने सभी संघटकों की बैठक बुलाकर विरोध जताया। विरोध में 19 अप्रैल को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी परिवहन विभाग ने हाल ही में प्रदेश में 14 ऐसे रूटों पर निजी बसों के संचालन का प्रस्ताव जारी किया है, जिन पर केवल रोडवेज बसें संचालित करने का प्रावधान था। हल्द्वानी संभाग में हल्द्वानी-रानीखेत, हल्द्वानी-नैनीताल, रानीबाग-भीमताल, हल्द्वानी-सितारगंज-खटीमा-टनकपुर, टनकपुर-लोहाघाट, लोहाघाट-घाट, पिथौरागढ़ -ओगला,…

Read More