केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी। जारी टाइम टेबल के अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी। कुछ परीक्षाएं 12:30 बजे तक भी होंगी। इसके अलावा नवंबर दिसंबर महीने में प्रथम चरण की परीक्षाएं हुई थी। इस बार बच्चों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है। दसवीं की परीक्षा 24 मई को खत्म होगी तो वही 12वीं की परीक्षा 15 जून को समाप्त होगी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से छात्र अपना टाइम टेबल देख सकते हैं।
Related posts
-
टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल…
देहरादून, 18 जून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टीबी मुक्त भारत अभियान की कुछ जनपदों में... -
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार
देहरादून 18 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि... -
कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और…
देहरादून 18 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पशुपालन,...