बादल फटने से उत्पन्न विकट स्थिति उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र में शनिवार की शाम अचानक बादल फटने से भारी बारिश और चट्टानी मलबे के कारण सड़क मार्ग बाधित हो गए थे, हालांकि अब प्रशासन ने इसे सुचारू रूप से वाहनों और आम जन के आवागमन के लिए बहाल कर दिया है। शनिवार शाम तेज बारिश और बादल फटने के कारण नाला (खड्ड) उफान पर आ गया, जिससे नौगांव बाजार सहित आसपास के मार्ग मलबे और पानी में दब गए। इस दौरान कई दुकानें, मकान और वाहन प्रभावित हुए,…
Read MoreMonth: September 2025
घंटाघर का सौंदर्यीकरण: देहरादून का ऐतिहासिक घंटाघर बना और भी भव्य, CM धामी ने किया लोकार्पण।
हिलांस आउटलेट्स और बच्चों के पुनर्वास की पहल भी हुई शुरू देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के ऐतिहासिक घंटाघर (Ghantaghar Dehradun Beautification) के सौंदर्यीकरण, भव्य रूपांतरण और स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण किया। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इस धरोहर को नया स्वरूप दिया गया है। सीएम धामी ने कहा कि घंटाघर शहर की पहचान है और इसका नया रूप न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए गर्व का कारण भी बनेगा। स्वचालित लाइटिंग से यह स्थान रात में…
Read Moreचारधाम यात्रा फिर से शुरू: 6 सितम्बर से पंजीकरण और यात्रा संचालन बहाल।
भारी बारिश के चलते 5 सितम्बर तक रोकी गई थी यात्रा देहरादून: उत्तराखण्ड में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा और जलभराव की स्थिति को देखते हुए चारधाम यात्रा को 1 सितम्बर से 5 सितम्बर 2025 तक स्थगित कर दिया गया था। मौसम विज्ञान विभाग, हाईड्रोमेट डिविजन, नई दिल्ली द्वारा जारी अलर्ट के आधार पर शासन और जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया था, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड ने रचा इतिहास: मातृ मृत्यु दर में 12.5% की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ सुधार। चारधाम…
Read Moreदेहरादून पुलिस की बड़ी सफलता: सहस्त्रधारा रोड से चोरी हुई बुलेट की बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार।
SSP के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र में बीकानेर स्वीट शॉप (सहस्त्रधारा रोड) के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल (UK-07-DG-6396) चोरी होने का मामला सामने आया था। पीड़ित, जो कि मंदाकिनी विहार रायपुर का निवासी है, ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना का खुलासा करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए SSP देहरादून के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस की टीम को लगाया गया। पुलिस ने…
Read Moreउत्तराखंड ने रचा इतिहास: मातृ मृत्यु दर में 12.5% की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ सुधार।
गर्भवती महिलाओं और नवजातों की सुरक्षा में बड़ी सफलता देहरादून: उत्तराखंड ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की जीवन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों के चलते मातृ मृत्यु दर (MMR) में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020-22 में उत्तराखंड में प्रति एक लाख गर्भवती महिलाओं में 104 की मृत्यु होती थी। साल 2022-23 में यह आंकड़ा घटकर 91 रह गया है। यानी मातृ मृत्यु दर में 12.5%…
Read Moreउत्तराखण्ड की डॉ. मंजू बाला को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025, त्रिभाषा तकनीक से बदली शिक्षा की तस्वीर।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में सम्मान विशेष सवांददाता: नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देशभर के 45 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से अलंकृत किया गया। उत्तराखण्ड की पहली महिला प्रधानाध्यापिका जिन्हें मिला राष्ट्रीय सम्मान डॉ. मंजू बाला को यह सम्मान त्रिभाषा तकनीक को…
Read Moreउत्तराखंड आपदा से ₹5700 करोड़ का नुकसान, केंद्र से मांगा आर्थिक पैकेज।
राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, 5702 करोड़ रुपये की विशेष सहायता की मांग देहरादून: उत्तराखंड में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुँचाया है। राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजकर ₹5702.15 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की मांग की है। प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) आरके सुधांशु और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने नई दिल्ली में केंद्रीय अफसरों को मसौदा सौंपा। इसमें बताया गया कि आपदा से कई विभागों को सीधा नुकसान हुआ है।…
Read Moreदून पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार।
कुल्हाल निवासी की तहरीर पर पुलिस ने दिखाई तत्परता देहरादून: जनपद के विकासनगर क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। वादी, निवासी कुल्हाल ने थाना विकासनगर में तहरीर दी थी कि रात में उनका ट्रैक्टर (संख्या: UK-16-G-0203) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। इस पर थाना विकासनगर में मुकदमा संख्या 250/2025, धारा 303(2) BNS दर्ज किया गया। घटना के अनावरण और आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस ने…
Read Moreचमोली में गूंजा भक्ति का स्वर, थैंग गांव में सुनंदा दशमी मेले का भव्य आयोजन।
श्रद्धालुओं ने मां सुनंदा की पूजा-अर्चना कर मांगी मनौतियां चमोली: उत्तराखंड के चमोली जनपद के थैंग गांव में पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ा सुनंदा दशमी मेला धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मां सुनंदा की विशेष पूजा-अर्चना कर अपने और क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में आसपास के गांवों — चांई, भर्की और थैंग के ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। लोगों ने पारंपरिक ढंग से मां सुनंदा की पूजा की और मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का…
Read Moreसाइबर ठगों ने महिला को दिखाए 24 एफआईआर के फर्जी दस्तावेज, 4 लाख रुपये हड़पे।
कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर एक महिला को वीडियो कॉल पर डराया और 24 एफआईआर दर्ज होने का झांसा देकर 4 लाख रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हवेली बाग निवासी क्रिस्टल शर्मा पत्नी विजय गुप्ता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 23 जुलाई को उनके मोबाइल पर कॉल आया।…
Read More