त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती के दौरान परिजनों से बिछड़ा था 5 वर्षीय बालक, पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुरक्षित खोज निकाला आरती के बाद बिछड़ा मासूम, परिजनों में मचा हड़कंप ऋषिकेश: 11 जून 2025 को सुधीर पांडे निवासी हल्दी थाना बलिया (उत्तर प्रदेश) अपने परिवार संग ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट गंगा आरती में शामिल हुए थे। आरती समाप्ति के बाद उनका 5 वर्षीय बेटा भीड़ में परिजनों से बिछड़ गया, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत त्रिवेणी घाट चौकी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते…
Read MoreMonth: June 2025
देहरादून में रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने किया डिपोर्ट।
पटेलनगर क्षेत्र में पकड़े गए थे फर्जी दस्तावेजों के साथ, बीएसएफ के माध्यम से बांग्लादेश एजेंसी को सौंपे गए एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई देहरादून: पटेलनगर क्षेत्र में 20 मई को सत्यापन अभियान के दौरान उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। ये सभी काफी समय से देहरादून में अवैध रूप से रह रहे थे, जिनमें से कुछ ने फर्जी आधार कार्ड भी बना रखे थे। डिपोर्ट की कार्रवाई में बीएसएफ का सहयोग…
Read Moreसीएम ने किया गुप्तकाशी और ज्योतिर्मठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन से किया उद्घाटन, बोले- सीमांत क्षेत्रों में पहुंचेगी आधुनिक बैंकिंग सेवा सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा बैंकिंग का लाभ देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून से वर्चुअल माध्यम द्वारा गुप्तकाशी और ज्योतिर्मठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दोनों क्षेत्रों में बैंक शाखाओं के खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से सीमांत और पहाड़ी क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। वित्तीय समावेशन और क्षेत्रीय विकास को…
Read Moreहेलिकॉप्टर हादसों पर सख्त सीएम धामी: सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं, ऑपरेटरों को दी सख्त हिदायत।
चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश, हेलिकॉप्टर ऑडिट और डबल इंजन नीति पर जोर देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवाओं में हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अधिकारियों और हेली ऑपरेटरों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने हेली ऑपरेटरों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ पर चेतावनी मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न: महिलाओं, बच्चों और राज्य विकास से जुड़े अहम फैसलों पर लगी मुहर।
उत्तराखंड में जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, और महिला-बाल सहायता को लेकर लिए गए ऐतिहासिक निर्णय देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई राज्य कैबिनेट बैठक में प्रदेशहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक में महिला एवं बाल सहायता, खनन प्रबंधन, जैव प्रौद्योगिकी, बाढ़ सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक नीतिगत बदलावों को मंजूरी दी गई। जैव प्रौद्योगिकी विभाग की संरचना में बड़ा बदलाव कैबिनेट ने उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद की विभागीय संरचना में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस…
Read Moreमौसम: उत्तराखंड में अगले 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट, पहाड़ी जिलों में बिजली गिरने और भूस्खलन की चेतावनी।
बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना उत्तराखंड में अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी 7 दिवसीय जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में 10 जून से 16 जून 2025 तक हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रभावित जिले: बागेश्वर में कई स्थानों पर। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत में कहीं-कहीं। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में छिटपुट स्थानों…
Read Moreदेहरादून से हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा होगी आसान: केंद्र सरकार ने ₹720.67 करोड़ की सड़क परियोजना को दी मंजूरी।
राष्ट्रीय राजमार्ग-7 और 34 के 36.82 किमी हिस्से का होगा सुधार, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधानमंत्री और नितिन गडकरी का आभार देहरादून: जनपद देहरादून में सड़क कनेक्टिविटी और यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के देहरादून-लाल तप्पर-नेपाली फार्म खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के नेपाली फार्म-मोतीचूर खंड (कुल लंबाई 36.82 किमी) के सुधार कार्य के लिए ₹720.67 करोड़ की लागत से परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में सरकारी राशन वितरण ठप, जून माह का राशन भी…
Read Moreहत्या से दहला धारचूला: कमलेश सिंह दानू की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, आरोपी फरार।
धारचूला में गडाल गलाती निवासी युवक की दर्दनाक हत्या, परिजनों ने जताया स्थानीय लोगों पर शक घटना शनिवार रात की, खून से लथपथ मिला शव धारचूला (पिथौरागढ़): उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र धारचूला में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गडाल गलाती गांव निवासी कमलेश सिंह दानू (23 वर्ष) की पालिका मार्ग पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सड़क किनारे खून से लथपथ मिला था युवक रात करीब 9 बजे, स्थानीय लोगों ने कमलेश सिंह दानू…
Read Moreसार्वजनिक शौचालय में नेपाली महिला ने दिया बच्ची को जन्म, चिकित्सकों ने समय पर पहुंचकर बचाई जान।
चारधाम ट्रांजिट केंद्र के डॉक्टरों की तत्परता से जच्चा-बच्चा सुरक्षित, 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया गया टिहरी बस अड्डे के पास अचानक हुई डिलीवरी, शौचालय बना प्रसव कक्ष उत्तराखंड: रविवार सुबह करीब सवा दस बजे एक असाधारण घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जब टिहरी बस अड्डे के निकट स्थित सार्वजनिक शौचालय में एक नेपाली महिला ने बच्ची को जन्म दिया। 21 वर्षीय गर्भवती महिला ज्योति, अपने पति मनीष थापा के साथ कर्णप्रयाग से टिहरी बस अड्डे पर पहुंची थी और नेपाल के लिए बस का इंतजार कर…
Read Moreउत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम में फंसी एंबुलेंस, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत।
108 एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब, दूसरी एंबुलेंस जाम में फंसी; अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान बीमार पड़े जनरल स्टोर संचालक, 108 एंबुलेंस रास्ते में हो गई खराब नैनीताल: रविवार शाम को नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट चौक बाजार में रहने वाले 40 वर्षीय जगमोहन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे अपने जनरल स्टोर पर काम कर रहे थे, जब उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने तत्काल 108 आपातकालीन सेवा को फोन किया। सुयालबाड़ी से रवाना हुई 108 एंबुलेंस जब मरीज को लेकर गरमपानी…
Read More