IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची टीम।

प्रसिद्ध कृष्णा बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, शुभमन गिल और जोस बटलर की धमाकेदार बल्लेबाज़ी ने दिलाई जीत GT vs SRH Match Highlights: आईपीएल 2025 के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रन से हराकर टूर्नामेंट की अपनी 7वीं जीत दर्ज की। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 224/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 186/6 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस की पारी शुभमन गिल…

Read More

नैनीताल दुष्कर्म प्रकरण: पीड़िता और उसकी बहन की शिक्षा का जिम्मा उठाएगी सरकार, मुख्यमंत्री धामी का पीड़िता के परिवार से संवाद।

त्वरित न्याय, सख्त कार्रवाई और हरसंभव सहायता का भरोसा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल, संवाददाता: उत्तराखंड के नैनीताल दुष्कर्म प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने स्वयं पीड़िता के परिवार से दूरभाष पर बात कर गहरी संवेदना प्रकट की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि पीड़िता के परिवार को…

Read More

Breaking News: उत्तराखंड के कर्मचारियों को महंगाई से राहत, डीए बढ़ाकर किया 55 प्रतिशत।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 4 लाख कर्मचारियों को दी खुशखबरी, 7वें वेतनमान धारकों को मिलेगा लाभ, पेंशनरों की भी बल्ले-बल्ले देहरादून, संवाददाता: उत्तराखंड सरकार ने महंगाई से जूझ रहे राज्य के करीब 04 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य कार्मिकों को 02 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब कर्मचारियों को 53 प्रतिशत की बजाय 55 प्रतिशत डीए मिलेगा। सरकार के इस फैसले का लाभ न केवल सेवारत कर्मचारियों…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट की सख्ती: योग गुरु रामदेव को आपत्तिजनक वीडियो 24 घंटे में हटाने का दिया निर्देश।

अदालत ने कहा – “रामदेव किसी के नियंत्रण में नहीं, अपनी ही दुनिया में रहते हैं”; रूह अफजा को लेकर दिए गए बयान पर जताई आपत्ति नई दिल्ली, संवाददाता: योग गुरु बाबा रामदेव को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने हमदर्द कंपनी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए रामदेव को निर्देश दिया कि वह रूह अफजा शरबत के खिलाफ बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो को 24 घंटे के भीतर सभी सोशल मीडिया और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दें। न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ ने स्पष्ट रूप…

Read More

Breaking News: टिहरी में रमन की मौत के सदमे में लापता हुई किशोरी कोमल का शव खाई से बरामद।

मेले के दौरान मिली थी आत्महत्या की खबर, 12 दिन बाद मिला शव। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका टिहरी गढ़वाल:– ग्राम डाबरी की रहने वाली कोमल (काल्पनिक नाम) की 20 अप्रैल 2025 की रात्रि से लापता होने की गुत्थी आज 12 दिनों बाद सुलझ गई है। टिहरी पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद कोमल का शव चौकी कांडीखाल से लगभग 3 किलोमीटर आगे, एक खाई में मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर नीचे बरामद हुआ है। कोमल 20 अप्रैल को अपनी मां विनीता देवी के साथ कांडीखाल स्थित रथी देवता…

Read More

खुशखबरी: दीपनगर-डिफेंस कॉलोनी के बीच बनेगा नया चौड़ा पुल, PWD ने स्वीकृत किया 3.37 करोड़ का बजट।

वर्षों से अटका मामला अब मिली कामयाबी। शासनादेश (G.O.) की प्रतीक्षा में लोक निर्माण विभाग, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य देहरादून: लंबे इंतजार के बाद दीपनगर से डिफेंस कॉलोनी को जोड़ने वाले संकरे और जर्जर पुल की जगह अब एक नया डबल लेन चौड़ा पुल बनने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस पुल के निर्माण के लिए 3.37 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। अब केवल शासनादेश (G.O.) की औपचारिकता बाकी है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। इसे…

Read More

Breaking News: 19 वर्षीय छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा “मैं फेल हो गया…”

एनडीए में असफलता से था अवसाद में, सुसाइड नोट में दोस्तों को दी शुभकामनाएं, पिता को बताया ‘ग्रेट’ डीडीहाट (पिथौरागढ़)– जिले के गोलथल क्षेत्र से एक बेहद मर्मस्पर्शी और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ 19 वर्षीय युवक गर्वित डसीला ने अपने उद्यमी पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जिसका खुलासा गुरुवार सुबह हुआ। अवसाद में था छात्र, दोस्तों की सफलता बनी वजह गर्वित डसीला, स्थानीय उद्यमी एवं एसएमएस कंस्ट्रक्शन के मालिक दीपक डसीला का…

Read More

IAF Agniveervayu Bharti 2025: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 11 मई तक करें आवेदन।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु के पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और अन्य विवरण Indian Air Force Bharti: भारतीय वायुसेना (IAF) ने वर्ष 2025 के लिए अग्निवीरवायु भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 अप्रैल 2025 से आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2025 निर्धारित की गई है। IAF Agniveervayu भर्ती 2025: मुख्य विशेषताएं विवरण जानकारी संस्था का नाम भारतीय…

Read More

Char Dham Yatra 2025: श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत खुले, पंचमुखी डोली के स्वागत में गूंजा “जय बाबा केदार”।

श्रद्धा और आस्था के मध्य, बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली पहुँची पावन धाम-चारधाम यात्रा का हुआ दिव्य शुभारंभ केदारनाथ: श्रद्धा, तप और भक्ति से परिपूर्ण देवभूमि उत्तराखंड में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक – श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए। इस अलौकिक अवसर पर बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली, गौरीकुंड से विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत पावन श्री केदारधाम पहुँची। इसे भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के दौरान देहरादून में बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए…

Read More

Breaking News: नैनीताल में दुष्कर्म के बाद भड़का सांप्रदायिक तनाव, दुकानों में तोड़फोड़ और पथराव।

किशोरी से दुष्कर्म के बाद आक्रोशित भीड़ ने कोतवाली को घेरा, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज मल्लीताल: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में बुधवार रात अचानक उस समय तनाव फैल गया जब एक किशोरी से कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मुस्लिम समुदाय से होने के चलते मामला सांप्रदायिक रंग ले गया और शहर में हिंसा भड़क उठी। गुस्साए लोगों ने मुस्लिम समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की, धार्मिक स्थल पर पथराव किया और कई लोगों के साथ मारपीट की। ऐसे शुरू हुआ विवाद?…

Read More