विवेक पांडे ने पुरुषों की 109+ भारवर्ग वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीत, उत्तराखंड का मान बढ़ाया

उत्तराखंड के विवेक पांडे ने पुरुषों की 109+ किलोग्राम भारवर्ग वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले साल उत्तराखंड ने इस श्रेणी में भाग नहीं लिया था। चंपावत जिले के टनकपुर निवासी विवेक ने महज दो साल पहले वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। अपनी इस सफलता पर उन्होंने अपने माता-पिता और कोच को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “मैंने दो साल पहले वेटलिफ्टिंग शुरू की थी। मेरे कोचेस ने मेरी बहुत मदद की। मैं अपनी इस उपलब्धि का पूरा…

Read More

राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड सरकार ने किए कड़े इंतजाम…

देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के दौरान उत्तराखंड सरकार ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। प्रदेश में खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा पर निगरानी रखने के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से सुरक्षा की गतिविधियों पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है। इसके…

Read More

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने डूंगा पाटली, नायल खनन क्षेत्रों का दौरा किया…

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सोमवार को जिला एंटी इलीगल माइनिंग फोर्स के साथ दफौट क्षेत्र अन्तर्गत डूंगा पाटली, नायल आदि खनन क्षेत्रों का दौरा किया। टीम द्वारा खड़िया खुदानों के मानकों की बारीकी से जांच पड़ताल की। जिलाधिकारी ने टीम के साथ चार खड़िया खुदानों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। खनन खुदानों में वैज्ञानिक तकनीकी पहलुओं को बारीकी से देखा गया। साथ ही खुदानों में पैच निर्माण,वृक्षारोपण,श्रमिकों का प्रबंधन,पीपीएफ,इंश्योरेंस एवं ग्रामीणों को दी जाने वाली सुविधाओं,सीसीटीवी कैमरे आदि के बारे में पड़ताल की। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने किया “पल्स अनीमिया महा अभियान” का शुभारंभ

उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं में अनीमिया की रोकथाम और उनके स्वास्थ्य में सुधार हेतु पल्स अनीमिया महा अभियान का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रायपुर, देहरादून में किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किये गये जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार लिये जाने हेतु जागरुक करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि पल्स अनीमिया महा अभियान प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को…

Read More