हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर एक डीसीएम वाहन की चपेट में आकर बिजनौर निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा पुराना एआरटीओ तिराहा के पास हुआ। दोनों अफजलगढ़ से देहरादून जा रहे थे। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना देकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।पुलिस के मुताबिक, बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी अफसर अहमद और उसकी पत्नी जीनत शुक्रवार को बाइक पर देहरादून जा रहे थे। हरिद्वार पहुंचने पर पुराना एआरटीओ तिराहा के पास बगल से गुजर रहे एक डीसीएम वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।उनकी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके आधार कार्ड के माध्यम से दोनों की शिनाख्त कराई और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शहर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। तहरीर आने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
Related posts
-
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
देहरादून 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय... -
उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
देहरादून, 17 अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग... -
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए...