राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार अध्यादेश ला रही है। न्याय विभाग ने अध्यादेश लाने को मंजूरी दे दी है। कार्मिक विभाग की भी हरी झंडी मिलने के बाद अब इसे आगामी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगाप्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कुछ अहम कदम उठाने जा रही है। सरकार खिलाड़ियों के लिए नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानून बनाने जा रही है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का शासनादेश था, लेकिन 2013 में हाईकोर्ट ने इस शासनादेश को रद्द कर दिया था।खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ दिया जा सके इसके लिए न्याय और कार्मिक से सहमति मिल गई है। न्याय विभाग की सहमति पर इसके लिए नियमावली बनाई गई है। कैबिनेट के माध्यम से अध्यादेश लाकर या विधानसभा के माध्यम से इसे कानून बनाया जाएगा। इससे प्रदेश में खेल का और बेहतर माहौल बनेगा व खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा। सरकार की ओर से खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे नौकरी मिलने से इन्हें प्रोत्साहन मिलेगा
Related posts
-
नन्दा पथ एक्सप्रेस EXCLUSIVE: नन्दानगर में दौड़ा मिनी हिंदुस्तान! ‘नन्दा पथ मैराथन 2026’ में लद्दाख से प्रयागराज तक के धावकों ने दिखाया दमखम; 73 वर्ष के रिटायर्ड SM ज्ञान सिंह और पिता-पुत्र की जोड़ी बनी मिसाल
नन्दा पथ एक्सप्रेस EXCLUSIVE: नन्दानगर में दौड़ा मिनी हिंदुस्तान! ‘नन्दा पथ मैराथन 2026’ में लद्दाख से... -
नंदा पथ मैराथन
नंदानगर (चमोली) : देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा को निखारने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने... -
भारत ने रचा इतिहास: एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रन से हराया, श्रृंखला में 1-1 से बराबरी।
शुभमन गिल की शानदार कप्तानी और आकाश दीप की घातक गेंदबाज़ी के दम पर, भारत ने...