उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आगराखाल- कखील मोटर मार्ग पर शादी का कार्ड बांटने जा रहे लोगों की कार सल्डोगी के पास गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार चमोली ने बताया कि मंगलवार सुबह कार चालक पोस्टमैन कुंवर सिंह रावत निवासी ग्राम आगर अन्य दो लोगों के साथ बेटे की शादी के कार्ड बांटने द्यूली गांव जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही करीब 11:30 बजे ग्राम सल्डोगी के पास उनकी कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर आगराखाल पुलिस और ढ़ालवाला से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।आगराखाल चौकी प्रभारी योगेश पांडेय ने बताया कि काफी गहराई में होने के कारण शवों को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम सवा पांच बजे तक खाई से सभी शव निकालकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही दुर्घटना का कारण पता चल सकता है।
Related posts
-
माँ नंदा देवी ऐतिहासिक बड़ी जात के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण
नंदापथ एक्सप्रेस : नंदा देवी ऐतिहासिक ‘बड़ी जात’ के लिए मुख्यमंत्री धामी को आमंत्रण, 5 सितंबर... -
सीएम धामी ने हरिद्वार से बीज संजीवनी अभियान की शुरुआत की…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आम महोत्सव के दौरान ‘बीज संजीवनी अभियान’ का... -
देहरादून में समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में शाइन...